बीडीओ से चापाकल गड़वाने की मांग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jun 2015 7:04 PM
कजरा. भीषण गरमी से पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है. इससे निबटने के लिए श्रीकिशुन पंचायत के मुखिया श्याम सुंदर पांडेय ने बीडीओ सूर्यगढ़ा से अपने पंचायत में दर्जन भर चापाकल लगवाने की मांग की है. मुखिया ने बताया कि पंचायत के श्रीघना कोड़ासी व रामतलीगंज में 2-2 चापाकल तथा लखना गांव में 4 चापाकल […]
कजरा. भीषण गरमी से पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है. इससे निबटने के लिए श्रीकिशुन पंचायत के मुखिया श्याम सुंदर पांडेय ने बीडीओ सूर्यगढ़ा से अपने पंचायत में दर्जन भर चापाकल लगवाने की मांग की है. मुखिया ने बताया कि पंचायत के श्रीघना कोड़ासी व रामतलीगंज में 2-2 चापाकल तथा लखना गांव में 4 चापाकल लगाने की मांग की है. साथ ही श्रीघना, नरोत्तमपुर, श्रीघना मुसहरी, बासुदेवपुर में कम से कम एक -एक चापाकल लगाने की मांग की है. जबकि पुराने खराब पड़े चापाकल की मरम्मत की मांग की गयी है.कूपन वितरण शिविर से निराश लौट रहे लोग कजरा. मदनपुर पंचायत के किसान भवन में 18 सौ परिवारों के बीच राशन केरोसिन कूपन वितरण किया गया. जबकि अंत्योदय के 146 कूपन का वितरण हुआ. वहीं दर्जनों परिवार कूपन से वंचित रह गये. उनका नाम ही सूची में नहीं था. मुखिया प्रतिनिधि गोपाल पासवान, पंचायत सचिव रामचंद्र यादव, इंदिरा आवास सहायक शंकर कुमार, विकास मित्र भारती कुमारी दास से अपने-अपने नाम का कूपन बनाने की मांग की. मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि महसोनी निवासी महेंद्र ठाकुर, सुशील यादव, रामविलास पासवान, विक्रम मांझी, आदिवासी टोला निवासी गल्लू बेसरा, दु:खन हांसदा, लुखड़ सोरेन, एकसु केसरा सहित दर्जनों लोगों का नाम राशन कूपन की सूची में नहीं है. दोषपूर्ण सूची के बारे में प्रखंड विकास पदाधिकारी को सूचना देकर समाधान के आग्रह किया गया है. ज्ञात हो कि लाभुकों की सूची तैयार करने में बीएलओ की भूमिका होती है. लोगों में विभाग के प्रति आक्रोश है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










