सूर्यगढ़ा में 47 व पिपरिया में 15 गर्भवती की हुई जांच

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूर्यगढ़ा व पिपरिया में एएनसी (प्रसव पूर्व देखभाल) जांच शिविर का आयोजन किया गया
सूर्यगढ़ा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूर्यगढ़ा व पिपरिया में एएनसी (प्रसव पूर्व देखभाल) जांच शिविर का आयोजन किया गया. सूर्यगढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित शिविर में महिला चिकित्सक द्वारा 47 गर्भवती महिलाओं की जांच की गयी. जांच के दौरान महिलाओं को पोषणयुक्त आहार लेने, नियमित जांच कराने तथा संस्थागत प्रसव के महत्व की जानकारी दी गयी. शिविर में हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी, वजन सहित अन्य आवश्यक जांच की गयी. जांच उपरांत गर्भवती महिलाओं को आयरन, फोलिक एसिड, कैल्शियम, मल्टीविटामिन, विटामिन-सी की गोलियां एवं ओआरएस का वितरण किया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वाईके दिवाकर ने बताया कि एएनसी जांच से गर्भावस्था के दौरान होने वाली जटिलताओं की समय रहते पहचान संभव होती है, जिससे मां और शिशु दोनों सुरक्षित रहते हैं. फैमिली प्लानिंग काउंसलर संजना कुमारी ने परिवार नियोजन के अस्थायी उपायों की जानकारी दी. उधर, पिपरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित एएनसी जांच शिविर में महिला चिकित्सक डॉ अभिलाषा रानी द्वारा सुरक्षित प्रसव के लिए गर्भवती महिलाओं की विभिन्न तरह के जांच की गयी. बीसीएम नुसरत प्रवीण ने बताया कि शिविर में 15 गर्भवती महिलाओं की जांच कर आवश्यक दवा एवं परामर्श दिया गया. एएनएम विधि कुमारी एवं सीमा सुमन तथा आशा फैसिलिटेटर सोनी कुमारी ने जांच में सहयोग किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Murarai Sinha Sinha
Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




