मन्नू तांती हत्याकांड: दो आरोपी किये गये गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jun 2015 8:47 AM
सूर्यगढ़ा. स्थानीय पुलिस ने सोमवार को नाटकीय ढंग से थाना क्षेत्र के खर्रा गांव से थ्रेसर हत्याकांड के नामजद अभियुक्त स्व योगेंद्र यादव के दो पुत्रों विपिन यादव एवं पिक्कू यादव उर्फ पिकू यादव को गिरफ्तार कर लिया. हत्याकांड का तीसरा नामजद अभियुक्त सुमित यादव पुलिस दबिश के कारण पूर्व में ही न्यायालय में आत्मसर्मपण […]
हत्याकांड का तीसरा नामजद अभियुक्त सुमित यादव पुलिस दबिश के कारण पूर्व में ही न्यायालय में आत्मसर्मपण कर जेल में बंद हैं. सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि उक्त हत्या कांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही थी. सोमवार को पुलिस ने फरार चल रहे दो नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार करने मे सफलता पायी.
मालूम हो कि बीते 26 अप्रैल को अलीनगर बहियार में थ्रेसर मे दमाही क ार्य कर रहे एक मजदूर मन्नु तांती की हत्या आरोपियों ने थ्रेसर में डाल कर कर दी थी. घटना के बाद अति पिछड़ा आयोग के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र तांती ने चार दिन पूर्व ही पीड़ित के घर पहुंच कर सांत्वना दी तथा पुलिस को इस केस में आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










