कृषि समन्वयक के गांव में पसरा मातमी सन्नाटा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jun 2015 8:05 PM
बड़हिया. बड़हिया के मूल निवासी लखीसराय में पदस्थापित कृषि समन्वयक विकास कुमार के घर में मातमी सन्नाटा है. सूर्यगढ़ा में पदस्थापित उनकी पत्नी बाल विकास परियोजना की पर्यवेक्षिका कृति सिन्हा व उनके पुत्र की लखीसराय से पटना जाने के क्रम में बरबीघा के नजदीक मिर्जापुर चिमनी के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी. […]
बड़हिया. बड़हिया के मूल निवासी लखीसराय में पदस्थापित कृषि समन्वयक विकास कुमार के घर में मातमी सन्नाटा है. सूर्यगढ़ा में पदस्थापित उनकी पत्नी बाल विकास परियोजना की पर्यवेक्षिका कृति सिन्हा व उनके पुत्र की लखीसराय से पटना जाने के क्रम में बरबीघा के नजदीक मिर्जापुर चिमनी के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी. विकास को गंभीर दशा में पटना के पारस अस्पताल में आइसीयू में भरती किया गया है. बड़हिया नगर के इंद्र टोला निवासी सेवानिवृत्त प्रो शिवदानी प्रसाद सिंह के एकमात्र पुत्र विकास कुमार कृषि समन्वयक के पद पर लखीसराय में पदस्थापित हैं. जैसे ही हादसे की खबर प्रो शिवदानी प्रसाद सिंह के घर पहुंची कोहराम मच गया. ग्रामीण विकास के माता और पिता को सांत्वना देने का प्रयास कर रहे थे. उधर पोस्टमार्टम के बाद माता और पुत्र का शव बड़हिया आवास पर लाया गया. लाश देखते ही सबकी रुलाई फूट गयी. अंतिम संस्कार के लिए विकास का बड़े पुत्र के आगमन का इंतजार किया जा रहा है. वह कोटा में रह कर पढ़ाई करता है. बड़हिया का माहौल गमगीन बना हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










