दो लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी की प्राथमिकी

सूर्यगढ़ा : माणिकपुर ओपी अंतर्गत सलेमपुर गांव में मंगलवार को सहायक अभियंता विद्युत अवर प्रमंडल सूर्यगढ़ा दिलीप कुमार के नेतृत्व में टीम ने विद्युत चोरी के खिलाफ छापेमारी की. इस बाबत सहायक अभियंता श्री कुमार द्वारा सलेमपुर गांव के दो लोगों कपिलदेव साव व सरयुग राम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. माणिकपुर एसएचओ […]
सूर्यगढ़ा : माणिकपुर ओपी अंतर्गत सलेमपुर गांव में मंगलवार को सहायक अभियंता विद्युत अवर प्रमंडल सूर्यगढ़ा दिलीप कुमार के नेतृत्व में टीम ने विद्युत चोरी के खिलाफ छापेमारी की. इस बाबत सहायक अभियंता श्री कुमार द्वारा सलेमपुर गांव के दो लोगों कपिलदेव साव व सरयुग राम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
माणिकपुर एसएचओ सुबोध कुमार ने बताया कि छापेमारी के दरम्यान कपिलदेव साव अवैध तरीके से बिजली मोटर द्वारा मसाला मिल चलाते पाये गये. इससे विद्युत विभाग को 53 हजार 368 रुपये राजस्व क्षति का अनुमान है.
जबकि सरयुग राम अपने घर में अवैध तरीके से बिजली का उपयोग करते पाये गये. इससे विभाग को 16 हजार 187 रुपये की क्षति हुई. सहायक अभियंता दिलीप कुमार ने बताया कि छापेमारी के दरम्यान तार जब्त किया गया. इधर सलेमपुर गांव के पंकज कुमार सहित कई ग्रामीणों के मुताबिक गांव में कई लोगों द्वारा अवैध तरीके से मिल चलाया जा रहा हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










