सांसद ललन ने किया टाल क्षेत्र का दौरा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Sep 2013 1:14 AM
बड़हियाः शनिवार को क्षेत्रीय सांसद राजीव रंजन सिंह ललन ने बाढ़ ग्रस्त टाल क्षेत्र के रैपुरा, ऐजनी, निरसिंघौली, सरायबीघा, सदायबीघा, धीड़ाडाह, ज्वास, सरौरा सहित दर्जनों गांव का दौरा किया. उन्होंने बाढ़ पीड़ित का हालचाल लिया. शिकायत सुन कर उनके शिकायतों के शीघ्र निबटारे का भरोसा दिया. धीराडाह, ज्वास के लोगों ने सांसद से सड़क बनाये […]
बड़हियाः शनिवार को क्षेत्रीय सांसद राजीव रंजन सिंह ललन ने बाढ़ ग्रस्त टाल क्षेत्र के रैपुरा, ऐजनी, निरसिंघौली, सरायबीघा, सदायबीघा, धीड़ाडाह, ज्वास, सरौरा सहित दर्जनों गांव का दौरा किया. उन्होंने बाढ़ पीड़ित का हालचाल लिया. शिकायत सुन कर उनके शिकायतों के शीघ्र निबटारे का भरोसा दिया. धीराडाह, ज्वास के लोगों ने सांसद से सड़क बनाये जाने की मांग की तथा अंचलाधिकारी शशिभूषण पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए उनका स्थानांतरण किये जाने की मांग की. सांसद को लोगों ने कहा कि टाल क्षेत्र में चिकित्सक की व्यवस्था नहीं रहने से पानी घटने पर बीमारी फैलने की आशंका प्रबल हो गयी है.
सांसद ने लोगों को टाल क्षेत्र में चिकित्सकों की टोली भेजे जाने का आश्वासन दिया. दौरे में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष रामशंकर सिंह उर्फ नुनु बाबू, प्रखंड प्रमुख सियाराम सिंह, पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष रासपति पांडेय, वार्ड आयुक्त हरीश कुमार, अरुण सिंह, संजय गुरु, मनोज कुमार, राजीव कुमार, महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मुरलीधरन सिंह सहित दर्जनों लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










