बैंक के मैनेजर और कर्मचारी का अपहरण

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Apr 2015 12:52 AM

विज्ञापन

लखीसराय : लखीसराय निवासी सह शेखपुरा के चेवाड़ा के केनरा बैंक के मैनेजर राजीव सिन्हा और कर्मचारी मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर निवासी सुमित सुमन का अपहरण कर लिया गया है. मंगलवार को रामगढ़ चौक थाने में केस दर्ज कराया गया है. बैंक मैनेजर राजीव रोज की तरह सोमवार को भी […]

विज्ञापन

लखीसराय : लखीसराय निवासी सह शेखपुरा के चेवाड़ा के केनरा बैंक के मैनेजर राजीव सिन्हा और कर्मचारी मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर निवासी सुमित सुमन का अपहरण कर लिया गया है. मंगलवार को रामगढ़ चौक थाने में केस दर्ज कराया गया है.

बैंक मैनेजर राजीव रोज की तरह सोमवार को भी बैंक बंद करने के बाद बाइक से लखीसराय के लिए निकले थे. उनके साथ मुंगेर निवासी सुमित सुमन भी थे. उन्हें लखीसराय से ट्रेन से मुंगेर जाना था. लेकिन सोमवार रात दोनों अपने-अपने घर नहीं पहुंचे. चिंतित परिजन इसकी सूचना लखीसराय थाना पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस दोनों की खोजबीन में जुट गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन