गोप गुट रहा हड़ताल से अलग

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Apr 2015 9:04 PM

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा: बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ पूरण गुट के द्वारा नियोजित शिक्षकों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के आह्वान के बावजूद प्रखंड के अधिकांश विद्यालय खुले रहे और इनमें पठन पाठन का कार्य अन्य दिनों की भांति होता रहा. इस संबंध में शिक्षक संघ गोप गुट के प्रखंड अध्यक्ष वरूण कुमार ने बताया कि […]

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा: बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ पूरण गुट के द्वारा नियोजित शिक्षकों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के आह्वान के बावजूद प्रखंड के अधिकांश विद्यालय खुले रहे और इनमें पठन पाठन का कार्य अन्य दिनों की भांति होता रहा. इस संबंध में शिक्षक संघ गोप गुट के प्रखंड अध्यक्ष वरूण कुमार ने बताया कि बुधवार को शिक्षा मंत्री ने नियोजित शिक्षकों को वेतनमान दिये जाने पर चर्चा को लेकर शिष्टमंडल से वार्ता करने का निर्णय किया था. इस दौरान पूरण गुट के प्रदेश अध्यक्ष ने वार्ता का बहिष्कार कर विद्यालय बंद करने का आह्वान किया. वहीं गोप गुट के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा शिक्षा मंत्री से दो दिन बाद मिल कर विचार विमर्श करने के आश्वासन पर गोप गुट के सभी शिक्षकों ने विद्यालय में पूर्व की भांति पठन पाठन का कार्य किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन