मननपुर स्टेशन पर मिली नवजात बच्ची
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Mar 2015 8:03 PM
फोटो संख्या 15 चित्र परिचय- नवजात बच्ची चानन. मां की ममता को कलंकित कर दो माह के नवजात शिशु को लावारिस अवस्था में छोड़ एक अज्ञात महिला चली गयी. ज्ञात हो कि किऊल-झाझा रेलखंड के मननपुर स्टेशन के अप प्लेटफॉर्म पर शाम पांच बजे किसी महिला ने झाझा-गया पैसेंजर ट्रेन से उतर कर प्लेटफॉर्म पर […]
फोटो संख्या 15 चित्र परिचय- नवजात बच्ची चानन. मां की ममता को कलंकित कर दो माह के नवजात शिशु को लावारिस अवस्था में छोड़ एक अज्ञात महिला चली गयी. ज्ञात हो कि किऊल-झाझा रेलखंड के मननपुर स्टेशन के अप प्लेटफॉर्म पर शाम पांच बजे किसी महिला ने झाझा-गया पैसेंजर ट्रेन से उतर कर प्लेटफॉर्म पर उक्त बच्ची को प्लेटफॉर्म पर रख दी व उसी ट्रेन पर चढ़ कर चलते बनी. यह खबर जंगल के आग की तरह फैल गयी. वहां सैकड़ों महिला व पुरुष उक्त बच्ची को देखने के लिए पहुंच गये. सभी लोग उस मां को कोस रहे थे. वहीं इटौन गांव निवासी नागो भगत उक्त बच्ची अपने साथ ले गये हैं. जानकारी के अनुसार वह नि:संतान हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










