युवक की गोली मार कर हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Aug 2013 3:24 AM
सूर्यगढ़ा : थाना क्षेत्र के पटेलपुर घाट पर मंगलवार की देर शाम घात लगाये अपराधियों ने नदी पार करने के लिए नाव पर सवार हो रहे एक 35 वर्षीय व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी. मृतक की शिनाख्त साम्हो थाना क्षेत्र के कुरहा निवासी रामबहादुर यादव के पुत्र दिलीप यादव के रूप में […]
सूर्यगढ़ा : थाना क्षेत्र के पटेलपुर घाट पर मंगलवार की देर शाम घात लगाये अपराधियों ने नदी पार करने के लिए नाव पर सवार हो रहे एक 35 वर्षीय व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी. मृतक की शिनाख्त साम्हो थाना क्षेत्र के कुरहा निवासी रामबहादुर यादव के पुत्र दिलीप यादव के रूप में हुई.
इस बाबत मृतक के छोटे भाई मदन यादव उर्फ मंचन यादव के बयान पर सूर्यगढ़ा थाना कांड संख्या 142/13 की धारा 147, 148, 149, 302, 307 भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत कुरहा निवासी स्व नित्यानंद यादव के पुत्र हाल निवासी कटेहर पिंटु यादव, सोनवर्षा निवासी रामजी पासवान के पुत्र महेश्वरी पासवान, कुरहा गांव के रामेश्वर यादव उर्फ तूफान यादव के पुत्र हाल निवासी कटेहर महेश यादव सहित दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
* नदी पार कर रहे युवक पर घात लगाये अपराधियों ने किया हमला
* ताबड़तोड़ चलायी गोली
* दिलीप यादव के छोटे भाई पर भी चलायी थी छह गोलियां, बाल–बाल बचे
* नदी में घुस कर बचायी जान
* विरोध करने वाले एक अन्य व्यक्ति पर भी चलायी गोली
* आपसी विवाद में दिया घटना को अंजाम
* पूर्व में भी दोनों पक्ष के लोगों की हो चुकी है हत्या
* पांच की संख्या में थे हथियारबंद अपराधी
* दो ने अपना मुंह ढक रखा था
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










