हृदय गति रुकने से 26 वर्षीय युवक की मौत
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 15 Mar 2026 6:12 PM
विज्ञापन
सदर अस्पताल में रविवार की सुबह एक युवक की मौत हो गयी
विज्ञापन
-घर के शौचालय में बेहोश अवस्था में मिला था युवक
-सदर अस्पताल पहुंचने पर युवक को चिकित्सक ने किया मृत घोषित
लखीसराय
सदर अस्पताल में रविवार की सुबह एक युवक की मौत हो गयी. मृतक टाउन थाना क्षेत्र के शहर के वार्ड नंबर दो इंग्लिश मोहल्ला निवासी संजय राम का 26 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह जितेंद्र शौचालय गया हुआ था. काफी देर तक शौचालय से बाहर नहीं निकलने पर दरवाजा तोड़ा गया. अंदर देखा तो जितेंद्र कुमार बेहोश पड़ा हुआ था. मोहल्ले के निवासी की मदद से उसे सुबह साढ़े सात बजे के आसपास सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन सदर अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. युवक को देखने के बाद चिकित्सक आठ बजे सुबह शिफ्ट बदलने के कारण चले गये, वहीं दूसरे चिकित्सक को पहुंचने में काफी विलंब हुआ. जिसके कारण परिजन व मोहल्ले के लोगों ने सदर अस्पताल की व्यवस्था पर जताया आक्रोश. जिन्हें अस्पताल कर्मियों ने समझा बूझकर लोगों को शांत कराया. वहीं जितेंद्र के पिता संजय राम ने थाना को एक आवेदन देकर कहा है कि उनके पुत्र की मौत की जिम्मेवारी किसी पर नहीं है.इस संबंध में टाउन थाना के थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि मृतक पिता के आवेदन पर विचार करते हुए मृतक के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










