महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास, प्राथमिकी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Oct 2014 3:29 AM
सूर्यगढ़ा:माणिकपुर ओपी क्षेत्र के गरीबनगर गांव में एक महिला के साथ उसके ही पड़ोसी ने दुष्कर्म का प्रयास किया. इस बाबत गरीबनगर निवासी कपिलदेव प्रसाद सिंह की पत्नी पीड़िता ममता देवी ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में कहा है कि घटना के समय पीड़िता के पति अपने दुकान तथा उसकी गोतनी विद्यालय पढ़ाने गयी […]
सूर्यगढ़ा:माणिकपुर ओपी क्षेत्र के गरीबनगर गांव में एक महिला के साथ उसके ही पड़ोसी ने दुष्कर्म का प्रयास किया. इस बाबत गरीबनगर निवासी कपिलदेव प्रसाद सिंह की पत्नी पीड़िता ममता देवी ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में कहा है कि घटना के समय पीड़िता के पति अपने दुकान तथा उसकी गोतनी विद्यालय पढ़ाने गयी थी.
इस मौके का फायदा उठा कर पूर्व से घात लगाये पड़ोसी विशो महतो का पुत्र अनिल कुमार घर में घुस गया और पीड़िता के साथ दुष्कर्म की चेष्टा की. शोर मचाने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी. इस दरम्यान पीड़िता के कान की बाली भी छीन ली. शोर होने पर पीड़िता की सास व पड़ोसी घर में आ गये लोगों को इकट्ठा होता देख आरोपी फरार हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










