लोगों से रूबरू हुए सांसद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:31 PM

विज्ञापन

लखीसराय : रविवार सुबह स्थानीय कपिलदेव आश्रम में क्षेत्रीय सांसद राजीव रंजन सिंह ललन लोगों से रूबरू हुए. वे क्षेत्र के दियारा गांव में एक दिवसीय दौरे पर शनिवार की देर शाम कपिल आश्रम पहुंचे और लोगों की समस्याएं सुनीं. पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या को सुन कर उसके निबटारे के निर्देश दिये. उन्होंने […]

विज्ञापन

लखीसराय : रविवार सुबह स्थानीय कपिलदेव आश्रम में क्षेत्रीय सांसद राजीव रंजन सिंह ललन लोगों से रूबरू हुए. वे क्षेत्र के दियारा गांव में एक दिवसीय दौरे पर शनिवार की देर शाम कपिल आश्रम पहुंचे और लोगों की समस्याएं सुनीं. पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या को सुन कर उसके निबटारे के निर्देश दिये.

उन्होंने लोगों से कहा कि बाइपास का शिलान्यास मई के तीसरे सप्ताह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों होगा. ज्ञात हो कि प्रभात खबर में 24 अप्रैल को खबर प्रकाशित खबर हुई थी कि लखीसराय की बाइपास सड़क, कुंदर बराज, मोहनपुर में प्रखंड कार्यालय भवन व लखीसराय में दो जल मीनारों का शिलान्यास 22 मई को मुख्य मंत्री के हाथों होगा. मौके पर लाला बाबू, शैलेंद्र कुमार सिंह, महेंद्र यादव, घनश्याम यादव, नवनीत कुमार, उपमुख्य पार्षद अरविंद पासवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन