किऊल नदी पर बनेगा सड़क पुल : सांसद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:31 PM
* सांसद राजीव रंजन सिंह ने दी सुरजीचक के पास निर्माण की जानकारीपिपरिया : सुरजीचक ग्राम के समीप किऊल नदी पर सड़क पुल बनेगा. रविवार को अपने एक दिवसीय दियारा क्षेत्र के दौरे के क्रम में वलीपुर गांव में आयोजित सभा में क्षेत्रीय सांसद राजीव रंजन सिंह ललन ने उक्त बात कही. उन्होंने गांव में […]
* सांसद राजीव रंजन सिंह ने दी सुरजीचक के पास निर्माण की जानकारी
पिपरिया : सुरजीचक ग्राम के समीप किऊल नदी पर सड़क पुल बनेगा. रविवार को अपने एक दिवसीय दियारा क्षेत्र के दौरे के क्रम में वलीपुर गांव में आयोजित सभा में क्षेत्रीय सांसद राजीव रंजन सिंह ललन ने उक्त बात कही. उन्होंने गांव में पुस्तकालय का निर्माण कराने का आश्वासन भी दिया.
सांसद ने कहा कि राजनीतिक कारणों से विकास कार्य में आ रही बाधाओं के कारण प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क निर्माण योजना से स्वीकृत योजनाओं के क्रियान्वयन में दिक्कत आ रही है. उन्होंने कहा कि इस इलाके में विद्यालय में शिक्षकों की कमी है. उसे पूरा कर लिया जायेगा.
सभा को पूर्व जिप अध्यक्ष रामाशंकर शर्मा, जिप सदस्य वृजनंदन सिंह, पूर्व मुखिया शिव रंजन सिंह, पूर्व प्रमुख प्रभा रंजन कुमार, मुखिया बबीता देवी, अधिवक्ता रामविलास शर्मा, रामपदारथ सिंह, अशोक सिंह, जोगी सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










