स्वास्थ्य चेतना यात्रा में 7000 मरीजों की जांच
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:31 PM
सोनो : स्वास्थ्य चेतना यात्रा 2013 के तहत प्रखंड के बाइस केंद्रों पर स्वास्थ्य शिविर लगाकर 6 हजार 9 सौ सतहत्तर मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गयी. जिसमें 2084 पुरुष, 3145 महिलाएं व 1748 बच्चे शामिल है. शिविर पर 1185 अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के मरीज स्वास्थ्य जांच के लिये आये. स्वास्थ्य उपकेंद्र […]
सोनो : स्वास्थ्य चेतना यात्रा 2013 के तहत प्रखंड के बाइस केंद्रों पर स्वास्थ्य शिविर लगाकर 6 हजार 9 सौ सतहत्तर मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गयी. जिसमें 2084 पुरुष, 3145 महिलाएं व 1748 बच्चे शामिल है. शिविर पर 1185 अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के मरीज स्वास्थ्य जांच के लिये आये.
स्वास्थ्य उपकेंद्र केशोफरका में बीते 23 अप्रैल को लगे शिविर में सर्वाधिक 555 मरीजों का जांच की गयी. जबकि सबसे कम मरीज 89 खैरा लेबार स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र पर लगाये शिविर में पहुंचे. आंकड़े बताते हैं कि स्वास्थ्य जांच को लेकर महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा जागरूकता दिखायी.
आंकड़ों की जानकारी देते हुए प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक महेंद्र प्रसाद ने बताया कि बीते 16 अप्रैल से 27 अप्रैल तक चले स्वास्थ्य चेतना यात्रा 2013 के तहत प्रखंड के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व स्वास्थ्य उप केंद्रों सहित 22 जगहों पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था.
इन शिविरों में न सिर्फ मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गयी बल्कि जरूरत के मुताबिक उन्हें नि:शुल्क दवा भी दिया गया. मलेरिया, टीबी, हिमाग्लोबिन आदि के पैथोलोजिकल जांच की भी व्यवस्था शिविर में की गयी थी. साथ ही कुष्ट रोग की पहचान व उसके निदान के लिए अलग से काउंटर लगाये गये थे. 27 अप्रैल को स्वास्थ्य चेतना यात्रा का समापन बलथर व सारेबाद में किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










