सड़क दुर्घटना में एक की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:46 PM

विज्ञापन

लखीसराय : शहर के विद्यापीठ चौक के निकट मंगलवार की देर रात नो इंट्री के दौरान ट्रक की चपेट में आने से 40 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, इंगलिश मुहल्ला वार्ड नं 3 निवासी स्व विशुनदेव प्रसाद के पुत्र नीरज कुमार (40 वर्ष) की मौत ट्रक की चपेट में आने से […]

विज्ञापन

लखीसराय : शहर के विद्यापीठ चौक के निकट मंगलवार की देर रात नो इंट्री के दौरान ट्रक की चपेट में आने से 40 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, इंगलिश मुहल्ला वार्ड नं 3 निवासी स्व विशुनदेव प्रसाद के पुत्र नीरज कुमार (40 वर्ष) की मौत ट्रक की चपेट में आने से हो गयी.

नीरज बालू साइट पर तेल लेकर जा रहा था. तभी नो इंट्री खुल गयी. इसी क्रम में वह ट्रक की चपेट में आ गया. नीरज के तीनों पुत्र नीतीश कुमार, सतीश कुमार, गुलशन कुमार का रो रो कर बुरा हाल था. नीतीश कुमार ने कहा कि हमारे घर का पूरा भार उन्हीं पर था. अब घर में चूल्हा जलना भी मुश्किल होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन