फर्जी चेक से एक लाख 96 हजार की निकासी
Updated at : 24 Apr 2019 7:04 AM (IST)
विज्ञापन

सूर्यगढ़ा : स्थानीय बाजार निवासी प्रसिद्ध व्यवसायी जयशंकर अग्रवाल के फर्म कृषि स्टोर के बैंक खाता से फर्जी चेक द्वारा एक लाख छियानवे हजार रुपये की अवैध निकासी का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत कृषि स्टोर सूर्यगढ़ा के प्रो जयशंकर अग्रवाल के द्वारा सूर्यगढ़ा थाना में आवेदन दिया गया है. क्या है मामला […]
विज्ञापन
सूर्यगढ़ा : स्थानीय बाजार निवासी प्रसिद्ध व्यवसायी जयशंकर अग्रवाल के फर्म कृषि स्टोर के बैंक खाता से फर्जी चेक द्वारा एक लाख छियानवे हजार रुपये की अवैध निकासी का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत कृषि स्टोर सूर्यगढ़ा के प्रो जयशंकर अग्रवाल के द्वारा सूर्यगढ़ा थाना में आवेदन दिया गया है.
क्या है मामला : आवेदन में कहा गया है कि व्यवसायी द्वारा 20 अप्रैल 2019 को नेट बैंकिंग द्वारा अपना खाता में किये गये जमा-निकासी की जानकारी ली जा रही थी. जांच के क्रम में पता चला कि 10 अप्रैल 2019 को कृषि स्टोर सूर्यगढ़ा के एसबीआई सूर्यगढ़ा के खाता संख्या 36567598327 से मुबई की किसी रेखा कुमारी खाता नंबर 3635927602 के द्वारा फर्जी चेक के माध्यम से एक लाख छियानवे हजार रुपया की फर्जी निकासी किया गया.
इस संबंध में सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामले की छानबीन किया जायेगा. अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




