ePaper

शराब पिलाकर दुष्‍कर्म का प्रयास: इज्जत बचाने के लिए लगायी छत से छलांग, गिरी 11 हजार वोल्ट के तार पर

Updated at : 19 Oct 2018 8:35 AM (IST)
विज्ञापन
शराब पिलाकर दुष्‍कर्म का प्रयास: इज्जत बचाने के लिए लगायी छत से छलांग, गिरी 11 हजार वोल्ट के तार पर

लखीसराय: गुरूवार की देर रात टाउन थाना क्षेत्र के चितंरजन रोड़ में नशे की हालत में नवीं क्लास की छात्रा ने तीन मंजिला से छलांग लगा दी. छात्रा 11 हजार वोल्ट के तार जा गिरी और बुरी तरह से झुलस गयी. छात्रा अर्धनग्न स्थिति मे थी. फिलहाल नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल छात्रा […]

विज्ञापन

लखीसराय: गुरूवार की देर रात टाउन थाना क्षेत्र के चितंरजन रोड़ में नशे की हालत में नवीं क्लास की छात्रा ने तीन मंजिला से छलांग लगा दी. छात्रा 11 हजार वोल्ट के तार जा गिरी और बुरी तरह से झुलस गयी. छात्रा अर्धनग्न स्थिति मे थी. फिलहाल नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल छात्रा को ईलाज के सदर अस्पताल मे भर्ती करवाया है.

बताया जाता है कि संतर मुहल्ला की रहने वाली छात्रा अपनी सहेली के साथ घर से मेला देखने निकली थी. चितरंजन रोड़ स्थित एक निजी मकान में अपने सहेली के साथ पहुंची. जहां कुछ युवको ने शराब पिलाया. जिसके बाद युवती पूरी तरह नशे की हालत मे आ गयी. आशंका जतायी जा रही है कि युवकों ने युवती के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया है.

घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर एसपी कार्तिकेय शर्मा काफी संख्या मे पुलिस बल के साथ पहुंचे और मामले की छानबीन की. फिलहाल पुलिस इस मामले मे तीन युवक समेत सहेली को हिरासत मे लेकर पुछताछ मे जुटी है. हिरासत में ली गयी युवती का मेडिकल जांच करवाया गया जिसमें वह भी नशे की हालत मे पायी गयी.

डीएम शोभेंद्र कुमार चौधरी एसपी कार्तिकेय के शर्मा सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली.

एसपी कार्तिकेय के शर्मा की मानें तो युवती नशे की हालत में है. होश मे आने के बाद ही उसके बयान के बाद घटना के कारणों का खुलासा हो पायेगा. फिलहाल युवती का ईलाजरत है,मेडिकल जांच की प्रक्रिया की जा रही है.

हिरासत मे लिए गये लोगों से भी पूछताछ जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन