पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिए शीघ्र कराये भूमि उपलब्ध : डीएम
Edited by Rajeev Murarai Sinha Sinha
Updated:
विज्ञापन
डीएम मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में उनके ही कार्यालय कक्ष में शनिवार को पंचायत सरकार भवन निर्माण से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी
विज्ञापन
डीएम ने बैठक कर की पंचायत सरकार भवन के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा
लखीसरायडीएम मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में उनके ही कार्यालय कक्ष में शनिवार को पंचायत सरकार भवन निर्माण से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक के दौरान पंचायत सरकार भवन के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गयी. इस क्रम में बताया गया कि जिले के कुल 16 ग्राम पंचायतों में पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है. इनमें से 11 पंचायतों के लिए भूमि उपलब्ध हो चुकी है, जबकि शेष पांच पंचायतों के लिए अभी तक भूमि उपलब्ध नहीं हो पायी है. जिलाधिकारी ने संबंधित पंचायतों के मुखिया को निर्देश दिया कि वे अपने स्तर से आवश्यक पहल करते हुए पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिए उपयुक्त स्थल का चयन कर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि पंचायत सरकार भवन ग्रामीण प्रशासन को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ आम जनता को सरकारी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा. पंचायत सरकार भवनों का प्राक्कलन तैयार कर स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन को उपलब्ध करा दिया गया है. जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि पंचायत सरकार भवन निर्माण से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाय तथा कार्यों की नियमित रूप से समीक्षा की जाय. उन्होंने कहा कि सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. बैठक में कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन तथा संबंधित ग्राम पंचायतों के मुखिया उपस्थित रहे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










