सड़क दुर्घटना में चार की मौत

Updated at : 05 Jun 2014 6:36 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में चार की मौत

हलसी (लखीसराय) : हलसी थाना क्षेत्र के सिकंदरा-शेखपुरा मार्ग पर मंगलवार देर शाम दो बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत एक बच्ची समेत चार लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को इलाज के लिए ग्रामीणों के सहयोग से अस्पताल में भरती कराया गया. चिकित्सक ने गंभीर हालत देखते […]

विज्ञापन

हलसी (लखीसराय) : हलसी थाना क्षेत्र के सिकंदरा-शेखपुरा मार्ग पर मंगलवार देर शाम दो बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत एक बच्ची समेत चार लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को इलाज के लिए ग्रामीणों के सहयोग से अस्पताल में भरती कराया गया. चिकित्सक ने गंभीर हालत देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर कर दिया.

दोनों बाइक पर तीन-तीन लोग थे सवार : सिकंदरा-शेखपुरा मुख्य मार्ग पर बरबीघा से एक बाइक पर सवार तीन लोग घोंघटा लौट रहे थे. बाइक पर 25 वर्षीय फुचो सिंह, 10 वर्षीय साक्षी कुमारी व चमचम सिंह सवार थे. वहीं विपरीत दिशा से लहुआरा निवासी रमेश कुमार, प्रकाश बिंद व मुकेश कुमार आ रहे थे. चेवारा के पास दोनों बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गयी. इस घटना में मौके पर ही साक्षी समेत पांच लोगों की मौत हो गयी. जबकि चमचम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये.

अनियंत्रित होकर हुई भिड़ंत : घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को मिलते ही सभी घटनास्थल की ओर दौड़े और गंभीर रूप से घायल चमचम सिंह को अस्पताल में भरती कराया. स्थानीय लोगों के अनुसार सिकंदरा से लहुआरा लौटे रहे बाइक की रफ्तार काफी तेज थी. चेवारा के पास विपरीत दिशा से आ रहे बाइक को देख वह अनियंत्रित हो गया और दोनों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गयी. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची व शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. बताया जाता है कि सिकंदरा से एक शादी समारोह में शामिल होकर रमेश अपने सार्थियों के साथ लहुआरा लौट रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन