लखीसराय : भाजपा नेता की बोलेरो से 13 कार्टन बियर बरामद, वैशाली के पांच धराये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jul 2018 5:59 AM
विज्ञापन
जब्त बोलेरो पर उपाध्यक्ष अतिपिछड़ा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी महुआ दक्षिणी मंडल लिखा है लखीसराय : कवैया थाने के जमुई मोड़ पर गश्ती कर रहे एसआई नंदजीत सिंह के नेतृत्व में टाइगर मोबाइल टीम को बियर की एक बड़ी खेप पकड़ने में सफलता मिली है. गुरुवार की दोपहर जमुई की ओर से आ रहे बोलेरो […]
विज्ञापन
जब्त बोलेरो पर उपाध्यक्ष अतिपिछड़ा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी महुआ दक्षिणी मंडल लिखा है
लखीसराय : कवैया थाने के जमुई मोड़ पर गश्ती कर रहे एसआई नंदजीत सिंह के नेतृत्व में टाइगर मोबाइल टीम को बियर की एक बड़ी खेप पकड़ने में सफलता मिली है. गुरुवार की दोपहर जमुई की ओर से आ रहे बोलेरो चालक पुलिस को देख तेजी से भागने लगा.
पुलिस द्वारा दालपट्टी स्थित दुर्गा गर्ल्स हाईस्कूल के पास ओवरटेक कर उसे रोका गया. तलाशी लेने पर बोलेरो के आगे, पीछे व बीच में सीट के नीचे छिपा कर रखे गये 13 कार्टन बियर बरामद की गयी. इसके बाद टाइगर मोबाइल पुलिस ने चालक सहित पांच गिरफ्तार लोगों को कवैया पुलिस को सौंप दिया. इन लोगों के पास से तीन बड़े व तीन छोटे मोबाइल समेत साढ़े आठ हजार रुपये नकद भी बरामद किये गये.
इस संबंध में कवैया के थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि बोलेरो चालक वैशाली जिले के महुआ थाने के मकसुदपुर ग्राम निवासी चंद्रदीप दास के पुत्र आशीष कुमार, सराय थाने के रामचंद्र दोहजी ग्राम निवासी विपिन कुमार, महुआ थाने के मकसुदपुर गांव के राजू कुमार, संजय कुमार व अमरनाथ कुमार को गिरफ्तार किया गया है.
ये सभी देवघर से बीयर लेकर वैशाली जा रहे थे. उन्होंने बताया कि बोलेरो पर उपाध्यक्ष अतिपिछड़ा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी महुआ दक्षिणी मंडल लिखा हुआ है. हालांकि गिरफ्तार लोगों ने इस संबंध में कुछ भी बोलने से इन्कार किया है.
थानाध्यक्ष ने बताया कि बोलेरो पर भाजपा नेता का बोर्ड लिखा है यह अभी अनुसंधान का विषय है. उन्होंने बताया कि बोलेरो का मालिक कोई और है. पुलिस इसकी जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










