विरोध में ग्रामीणों ने किया एनएच जाम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 May 2014 4:13 AM
सूर्यगढ़ा : मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के अवगील रामपुर पंचायत के समीप दियारा में मंगलवार को जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी व दो महिलाओं की पिटाई कर दी गयी. उक्त मामले में आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर लोगों ने अवगील रामपुर गांव के समीप एनएच-80 को पूर्वाह्न् 11.30 बजे से एक बजे तक डेढ़ घंटा जाम […]
सूर्यगढ़ा : मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के अवगील रामपुर पंचायत के समीप दियारा में मंगलवार को जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी व दो महिलाओं की पिटाई कर दी गयी. उक्त मामले में आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर लोगों ने अवगील रामपुर गांव के समीप एनएच-80 को पूर्वाह्न् 11.30 बजे से एक बजे तक डेढ़ घंटा जाम रखा.
बाद में अंचलाधिकारी सूर्यगढ़ा सुभाष प्रसाद, पुलिस इंस्पेक्टर सूर्यगढ़ा अंचल ओमप्रकाश दास, मेदनीचौकी एसएचओ बालेश्वर राय, सूर्यगढ़ा एसएचओ बीके रमन व एसआइ सूर्यगढ़ा सुरेश रजक ने जाम कर रहे लोगों को समझा बुझा कर जाम हटाया. इसके बाद एनएच-80 पर यातायात बहाल किया जा सका. घटना में राधे महतो की पत्नी अनपी देवी व उनकी गोतनी सुधा देवी के जख्मी होने की सूचना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










