जमीन कब्जा मामले की प्राथमिकी दर्ज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Apr 2014 5:34 AM

विज्ञापन

लखीसराय : जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत बरियारपुर पंचायत के घोघी से घोघी कोरासी तक ग्रामीण सड़क के समीप अदिवासियों ने अतिक्रमण कर लिया है. किसानों की मौरूसी केवाला जमीन पर 50 से अधिक महादलित एवं आदिवासी परिवार ने झोपड़ी डाल दी है. घोघी निवासी भाकपा नेता सह किसान मदन मोहन सिंह ने मंगलवार को […]

विज्ञापन

लखीसराय : जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत बरियारपुर पंचायत के घोघी से घोघी कोरासी तक ग्रामीण सड़क के समीप अदिवासियों ने अतिक्रमण कर लिया है. किसानों की मौरूसी केवाला जमीन पर 50 से अधिक महादलित एवं आदिवासी परिवार ने झोपड़ी डाल दी है.

घोघी निवासी भाकपा नेता सह किसान मदन मोहन सिंह ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार से मिल कर किसानों की जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त किये जाने की गुहार लगायी. मौके पर भाकपा के जिला मंत्री जितेंद्र कुमार भी मौजूद थे. भाकपा जिला मंत्री ने बताया कि मामले को लेकर एसपी से शिकायत की गयी है. इधर पुलिस अधीक्षक ने मामले की जानकारी लेकर विधि सम्मत कार्यवाही का भरोसा दिया है.

इसके पूर्व किसान अरुण सिंह, प्रमोद सिंह, गुलशन कुमार, जनार्दन प्रसाद सिंह, राजेश कुमार, बालेश्वर सिंह, मुनटुन गुहा, चंदन सिंह, अजय कुमार सिंह, नवीन सिंह, रामजी सिंह, भोला सिंह, जयशंकर सिंह, भोला महतो, राहुल रंजन, कुमार इंदुभूषण सहित कई किसानों ने पीरी बाजार थाना में आवेदन देकर उक्त मौजे के मौरूसी केवाला जमीन कब्जे की शिकायत की थी.

मामले में घोघी निवासी मदन मोहन सिंह के बयान पर पीरी बाजार थाना कांड संख्या 37/14 के तहत नेतृत्व कर्ता रामाशीष मिश्र उर्फ के के मिश्र सहित गिरीश सदा पिता आनंदी सदा, दुलन सदा, उमेश दास एवं महेश दास पिता स्व मथुरा दास, गोगन सदा पिता गुला सदा, कुशो सदा, जोगी सदा पिता विलायती सदा, सुधीर सदा, पिता बंगाली सदा एवं उमेश सदा पिता मिसरी सदा सहित 10 नामजद एवं 40 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

इन लोगों पर निजी जमीन पर जबरन कब्जा कर झोपड़ी निर्माण कर लेने का आरोप है. विरोध करने पर लाठी, कुल्हाड़ी एवं हथियार से लैश उक्त लोगों ने किसानों को गाली गलौज कर खदेड़ दिया. कुल्हाड़ी से हमले का भी प्रयास किया गया.

किसानों ने उक्त स्थल पर खून खराबा एवं शांति भंग होने की आशंका जतायी है. पीरी बाजार एसएचओ आनंद कुमार मिश्र ने बताया कि जमीन विवाद होने के वजह से कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है. मामले को लेकर वरीय पदाधिकारियों से दिशा निर्देश लिया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन