घरेलू विवाद में पत्नी को गोली मार किया घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Apr 2014 5:34 AM
लखीसराय : टाउन थाना क्षेत्र के बालगुदर गांव में मंगलवार को पारिवारिक विवाद को लेकर पति ने अपनी पत्नी को गोली मारकर जख्मी कर दिया. गंभीर स्थिति में महिला को इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाया गया. टाउन थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बालगुदर गांव के अनिल सिंह के […]
लखीसराय : टाउन थाना क्षेत्र के बालगुदर गांव में मंगलवार को पारिवारिक विवाद को लेकर पति ने अपनी पत्नी को गोली मारकर जख्मी कर दिया. गंभीर स्थिति में महिला को इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाया गया.
टाउन थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बालगुदर गांव के अनिल सिंह के पुत्र रिंकु कुमार उर्फ परपरी ने पारिवारिक विवाद में अपनी पत्नी 30 वर्षीया रिंकी देवी पर गोली चला दी. गंभीर रूप से जख्मी महिला का इलाज पुलिस की देखरेख में पटना में किया जा रहा है. सूचना के बाद पुलिस ने बालगुदर गांव जाकर मामले की जानकारी ली. एसएचओ ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










