एक ही परिवार के 4 किशोर डूबे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Oct 2017 3:57 AM (IST)
विज्ञापन

दुखद. गंगा में नहाने के दौरान हुआ हादसा, गयी जान दो किशोर नालंदा जिले के बिहाशरीफ के हैं जो गये थे रिश्तेदार के यहां लखीसराय : लखीसराय के बड़हिया में सोमवार की सुबह गंगा नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार किशोरों की मौत हो गयी. एक परिवार के सात बच्चे गंगा में […]
विज्ञापन
दुखद. गंगा में नहाने के दौरान हुआ हादसा, गयी जान
दो किशोर नालंदा जिले के बिहाशरीफ के हैं जो गये थे रिश्तेदार के यहां
लखीसराय : लखीसराय के बड़हिया में सोमवार की सुबह गंगा नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार किशोरों की मौत हो गयी. एक परिवार के सात बच्चे गंगा में नहाने गये थे, जिनमें से दो सहोदर भाइयों व नालंदा जिले के बिहारशरीफ के पास स्थित नादियौना गांव से रिश्तेदारी में आये दो किशोरों की जान चली गयी.
मृतकों में बड़हिया दानी टोला वार्ड नंबर 13 के निवासी शिक्षक अलिंद्र कुमार सिंह के दो बेटे 15 वर्षीय प्रणव और 13 वर्षीय शिवम व 13 वर्षीय रिक्कू और रोहन शामिल हैं. किशोरों के डूबने की जानकारी मिलते ही परिजनों एवं गांव में कोहराम मच गया. प्रशासन एवं स्थानीय लोगों के प्रयास से चार घंटों के बाद तीन शवों को निकाला गया. चौथे शव की तलाश में जाल डाले गये, लेकिन सफलता नहीं मिली.
सात की संख्या में थे किशोर, तीन बचकर निकले : सोमवार की सुबह लगभग आठ बजे बड़हिया नगर के वार्ड संख्या 13 दानी टोले से सात किशोर कॉलेज घाट स्थित गंगा नदी में स्नान करने गये हुए थे़ वहां गंगा की तेज धार की वजह से सभी लड़के गंगा में डूबने लगे़ इनमें से तीन किसी तरह बचकर बाहर निकल गये, लेकिन
चार गंगा में समा गये़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




