21 गर्भवती महिलाओं ने करायी स्वास्थ्य जांच
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 21 Apr 2026 6:33 PM
विज्ञापन
21 गर्भवती महिलाओं ने करायी स्वास्थ्य जांच
विज्ञापन
आठ महिलाएं हाई रिस्क प्रेगनेंसी हुईं चिन्हित
लखीसराय. सदर अस्पताल में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ रूपा सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 50 गर्भवती महिला का स्वास्थ्य जांच किया गया. आठ हाई रिस्क प्रेगनेंसी के रूप में चिन्हित हुई, जिन्हें विशेष निगरानी व नियमित जांच कराने की सलाह दिया गया. गर्भावस्था के सात माह या उससे अधिक अवधि पूरी कर चुकी कुल 21 महिला का डॉ अरविंद कुमार सिंह ने अल्ट्रासाउंड स्कैनिंग किया. डीएस डॉ कुमार अमित ने बताया कि विशेष शिविर के लिए गठित स्वास्थ्य कर्मी की टीम ने महिला का ब्लड प्रेशर, शुगर व हीमोग्लोबिन की जांच की. प्रसव पूर्व बरती जाने वाली सावधानी के बारे में विस्तार से जानकारी दी. महिला को संतुलित आहार लेने, नियमित जांच कराने व किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर अस्पताल से संपर्क करने का सलाह दी. डीएस ने बताया गर्भवती महिला के सुविधा के लिए पीकू वार्ड में शिविर लगाया गया है. निशुल्क दवा भी दी गयी. गर्भवती महिलाओ की एचआइवी जांच भी करायी गयी. जांच के बाद जरूरत के अनुसार आयरन, कैल्शियम सहित अन्य आवश्यक दवा भी उपलब्ध करायी गयी. शिविर का उद्देश्य गर्भवती महिला की नियमित जांच सुनिश्चित कर सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देना है. ताकि मां व शिशु दोनों का स्वास्थ्य सुरक्षित रह सके. मौके पर सीमा कुमारी, गुड़िया कुमारी, सोनी कुमारी, रवि कुमार, मनीष कुमार एवं अस्पताल प्रबंधक किशोर भारती सहित अन्य लोग मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










