एसडीएम की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठक, लापरवाही पर जतायी नाराजगी

Updated:
विज्ञापन

एसडीएम की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठक, लापरवाही पर जतायी नाराजगी

विज्ञापन

बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण, जनप्रतिनिधियों ने उठाईं क्षेत्र की समस्याएं

लखीसराय. सदर प्रखंड सभागार में मंगलवार को अनुमंडलाधिकारी (एसडीएम) प्रभाकर कुमार की अध्यक्षता में सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति, लंबित मामलों व क्षेत्रीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक के दौरान विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को सदन के सामने रखा. अमहरा मुखिया ने जर्जर बिजली के तारों को बदलने व कछियाना मुखिया ने खराब पड़े चापाकल की मरम्मत कराने की मांग मजबूती से उठायी. इन समस्याओं पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सागर पल्लवी को पत्र लिखकर जल्द समाधान सुनिश्चित करें. एसडीएम प्रभाकर कुमार ने बैठक से बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों के प्रति सख्त रुख अपनाया. उन्होंने अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह की अनुशासनहीनता पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. समीक्षा के दौरान पूर्व की बैठकों में दिए गए निर्देशों के संतोषजनक अनुपालन पर एसडीएम ने संबंधित पदाधिकारियों की सराहना भी की. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे इसी गति से कार्य जारी रखें ताकि योजनाओं का लाभ समय पर आम जनता तक पहुंच सके. बैठक के अंत में सभी विभागों के बीच बेहतर आपसी समन्वय, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ काम करने की अपील की गयी. इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रखंड प्रमुख पूनम कुमारी, सभी पंचायतों के मुखिया, मुखिया प्रतिनिधि, पंचायत समिति सदस्य और प्रखंड स्तर के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन