मां मुरादें पूरी कर दो...

Published at :29 Sep 2017 5:11 AM (IST)
विज्ञापन
मां मुरादें पूरी कर दो...

लखीसराय : 156 फुट ऊंचाई वाले संगमरी मंदिर बड़हिया में विराजमान मां बाला त्रिपुर सुंदरी मंदिर में महाकाली माता, महालक्ष्मी माता, महा सरस्वती माता के पिंडियों के दर्शन के लिए कालरात्रि पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. इस मंदिर की स्थापना पाल वंश के समय माता के भक्त श्रीधर ओझा जी माता के आशीर्वाद […]

विज्ञापन

लखीसराय : 156 फुट ऊंचाई वाले संगमरी मंदिर बड़हिया में विराजमान मां बाला त्रिपुर सुंदरी मंदिर में महाकाली माता, महालक्ष्मी माता, महा सरस्वती माता के पिंडियों के दर्शन के लिए कालरात्रि पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. इस मंदिर की स्थापना पाल वंश के समय माता के भक्त श्रीधर ओझा जी माता के आशीर्वाद से गंगा की मिट्टी से चार पिंडियों की स्थापना की और उसमें प्राण प्रतिष्ठा दिया, जिसमें मां बाला त्रिपुर सुंदरी, महाकाली, महालक्ष्मी, महा सरस्वती के पिंडियां स्थापित की.

इस स्थापित करने के बाद माता के आशीर्वाद से वहीं पर भक्त श्रीधर ओझा जल समाधि ले ली. उनके अनुयायी में बालू की मिट्टी से पिंडी की स्थापना कर माता के कोने में स्थापित कर दिया. कश्मीर के मां वैष्णों देवी के मंदिर एवं बड़हिया के मां बाला त्रिपुर सुंदरी मंदिर की स्थापना भक्त श्रीधर ओझा द्वारा ही किया गया है जो शोध का विषय है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन