आक्रोशितों ने डीइओ व डीपीओ के कार्यालय का किया घेराव

लखीसराय : जिला के हलसी व चानन प्रखंड के वंचित मानदेय प्राप्त नियोजित शिक्षकों ने डीइओ कार्यालय व स्थापना कार्यालय में डीपीओ को घेराव करने के साथ ही जमकर हंगामा किया. वेतन से वंचित शिक्षकों ने उस वक्त हंगामा किया जब डीइओ सुनयना कुमारी डीपीओ (स्थापना) विजय कुमार मिश्रा के साथ बैठक कर रहीं थी. […]
लखीसराय : जिला के हलसी व चानन प्रखंड के वंचित मानदेय प्राप्त नियोजित शिक्षकों ने डीइओ कार्यालय व स्थापना कार्यालय में डीपीओ को घेराव करने के साथ ही जमकर हंगामा किया. वेतन से वंचित शिक्षकों ने उस वक्त हंगामा किया जब डीइओ सुनयना कुमारी डीपीओ (स्थापना) विजय कुमार मिश्रा के साथ बैठक कर रहीं थी.
जिस पर शिक्षक वेतन नहीं मिलने को लेकर हंगामा शुरू कर दिया हालांकि डीइओ कार्यालय से किसी तरह डीपीओ (स्थापना) विजय मिश्रा निकलने में कामयाब रहे. वहीं देर शाम स्थापना कार्यालय पहुंच कर पुन: नियोजित शिक्षकों ने डीपीओ कार्यालय का घेराव कर जमकर हंगामा किया और नारेबाजी की. सोमवार को जिले के हलसी एवं चानन के कुल 51 नियोजित शिक्षकों का जून, जुलाई एवं अगस्त महीने का मानदेय विभाग द्वारा बिना सूचना का ही रोक दिया गया जबकि अन्य शिक्षकों को मानदेय निर्गत कर दिया गया.
शिक्षकों ने कहा कि दुर्गा पूजा एवं मुहर्रम का पर्व नजदीक है इसके बावजूद उन्हें पिछले तीन महीनों का वेतन नहीं मिलने से परिवार एवं बच्चे भूखमरी के कगार पर पहुंच गये है. शिक्षकों ने कहा कि मानदेय बंद का कोई स्पष्ट आदेश भी डीपीओ द्वारा निर्गत नहीं किया गया है जिसके कारण उन लोगों को मानसिक प्रताड़ित का सामना करना पड़ रहा है. जिस कारण उन लोगों को आक्रोशित होकर डीपीओ का घेराव करना पड़ा. घेराव करने वालों में कुमार जयंत नारायण, शोभा मेहता, प्रतिमा सिन्हा,बबलू कुमार, परमानंद महतो दर्जनों शिक्षक व शिक्षिकाएं शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




