नक्सलियों के खिलाफ चला कांबिंग, नहीं मिली सफलता

Published at :26 Sep 2017 4:18 AM (IST)
विज्ञापन
नक्सलियों के खिलाफ चला कांबिंग, नहीं मिली सफलता

लखीसराय : कजरा व चानन थाना क्षेत्र के बार्डर एरिया श्रृंगीऋषि धाम के आसपास नक्सली एरिया कमांडर बालेश्वर कोड़ा सहित नक्सली दस्ते की उपस्थिति की सूचना के बाद रविवार की रात से एएसपी अभियान पवन कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में कांबिंग ऑपरेशन चलाया गया़ रविवार की रात से सोमवार की दोपहर तक चले इस अभियान […]

विज्ञापन

लखीसराय : कजरा व चानन थाना क्षेत्र के बार्डर एरिया श्रृंगीऋषि धाम के आसपास नक्सली एरिया कमांडर बालेश्वर कोड़ा सहित नक्सली दस्ते की उपस्थिति की सूचना के बाद रविवार की रात से एएसपी अभियान पवन कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में कांबिंग ऑपरेशन चलाया गया़ रविवार की रात से सोमवार की दोपहर तक चले इस अभियान में पुलिस के हाथों कोई सफलता हाथ नहीं लगी और नक्सली पुलिस के आने की सूचना के बाद अपना ठिकाना बदल पुलिस के हाथों बच निकले.

इस संबंध में एएसपी अभियान पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना के बाद सीआरपीएफ बन्नू बगीचा की टीम, एसटीएफ एवं चानन पुलिस बल के साथ श्रृंगीऋषि धाम के आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया़ उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान उनलोगों के हाथों कोई सफलता नहीं लगी़ पुलिस सूचना पर लगातार नजर रखे हुए है जल्द ही पुलिस के हाथों सफलता हाथ लगेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन