युवक का अपहरण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Apr 2014 6:06 AM
लखीसराय : जिले के मेदनीचौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत अवगील-रामपुर गांव के एनएच 80 स्थित पुलिया के समीप से हथियार के बल पर युवक का अपहरण कर लिया गया है. 15 मार्च को अपहृत युवक उत्तम यादव को अभी तक मुक्त नहीं किया गया है. परिजनों से उसकी हत्या की आशंका जाहिर की है. इस बाबत […]
लखीसराय : जिले के मेदनीचौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत अवगील-रामपुर गांव के एनएच 80 स्थित पुलिया के समीप से हथियार के बल पर युवक का अपहरण कर लिया गया है. 15 मार्च को अपहृत युवक उत्तम यादव को अभी तक मुक्त नहीं किया गया है. परिजनों से उसकी हत्या की आशंका जाहिर की है. इस बाबत मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी लखीसराय कोर्ट में दर्ज परिवाद पत्र संख्या 146सी/14 के आलोक में मेदनीचौकी थाना में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
हालांकि मेदिनीचौकी पुलिस इसे आपसी विवाद की वजह से दर्ज किया गया मामला बताती है. मुंगेर जिला अंतर्गत कासिमबाजार थाना क्षेत्र के हेरू दियारा निवासी स्व दोरिक यादव के पुत्र प्रमोद यादव के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी. इसमें सुरेंद्र यादव पिता स्व युगेश्वर यादव, संजय यादव पिता विजय यादव, दिलीप यादव पिता भूटो उर्फ अजरुन यादव, दीना यादव पिता स्व रामस्वरूप यादव, बमबम यादव पिता देवन यादव सभी डकरापुल थाना नया बाजार रामनगर जिला मुंगेर निवासी व छत्तीस यादव उसके पिता पुत्र मोती यादव, कारेलाल यादव पिता स्व प्रीतिलाल यादव सभी ग्राम हेरू दियारा थाना कासिमबाजार जिला मुंगेर निवासी तथा मुकेश यादव पिता स्व त्रिवेणी यादव साकिन नौलक्खा थाना कासिमबाजार मुंगेर को नामजद किया गया है.
घटना 15 मार्च की संख्या सात बजे की है. प्राथमिकी के मुताबिक, घटना के दिन प्रमोद यादव एवं 4-5 अन्य लोग भतीजा संजीत कुमार, पिता सिकंदर यादव के लिए लड़की देखने मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के अवगील रामपुर गांव स्थित बुधन यादव के यहां आये. लड़की देख कर प्रमोद यादव एवं अन्य बीआर 08-0721 नंबर की सफारी गाड़ी से घर लौट रहे थे. तभी पुलिया के समीप बीआर 08 बी 0692 नंबर की तेज रफ्तार सुमो विक्टा ओवरटेक कर सफारी गाड़ी को रोका गया. सुरेंद्र यादव हाथ में राइफल, संजय यादव हाथ में बंदूक एवं अन्य पिस्तौल लेकर विक्टा से उतर कर सफारी गाड़ी के पास आये. सफारी चला रहे प्रमोद यादव के भतीजा उत्तम यादव को खींच कर गाड़ी से उतार दिया, मारपीट की. विरोध करने पर हथियार दिखा कर जान मारने की धमकी दी गयी.
जान मारने की नीयत से आरोपियों ने तीन फायरिंग भी की. उत्तम कुमार को जबरन विक्टा गाड़ी में बैठा कर ले गये. घटना का कारण पूर्व का विवाद बताया गया है. उत्तम के बड़े भाई इंद्रजीत का आरोपी पक्ष से मुंगेर कोतवाली थाना कांड संख्या 07/10 के तहत मामला न्यायालय में चल रहा है. पीड़ित पक्ष ने उत्तम की हत्या कर दिये जाने की आशंका जतायी है. मेदनीचौकी थानाध्यक्ष बालेश्वर राय ने बताया कि 15 मार्च को इस तरह की कोई वारदात नहीं हुई थी. और न ही मेदनीचौकी थाना में इस आशय की कोई सूचना दी गयी थी. मेदनीचौकी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में गश्ती की जा रही थी. प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि पुरानी रंजिश की वजह से मामला दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










