धनंजय हत्याकांड में दो को जेल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Apr 2014 6:05 AM

विज्ञापन

लखीसराय : पिछले शनिवार को पूर्व बालिका विद्यापीठ के सातवीं कक्षा के छात्र धनंजय के अपहरण व हत्या के मामले में टाउन थाना पुलिस ने पूछताछ के बाद मंगलवार को दो लोगों को जेल भेज दिया गया. इस संबंध में टाउन थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि इस हत्या कांड को लेकर कई लोगों को […]

विज्ञापन

लखीसराय : पिछले शनिवार को पूर्व बालिका विद्यापीठ के सातवीं कक्षा के छात्र धनंजय के अपहरण व हत्या के मामले में टाउन थाना पुलिस ने पूछताछ के बाद मंगलवार को दो लोगों को जेल भेज दिया गया. इस संबंध में टाउन थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि इस हत्या कांड को लेकर कई लोगों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की गयी. इसमें मो मौसम पर मोबाइल और सिम का इस्तेमाल करने का आरोप है. वहीं राजेश कुमार पर दूसरे के मतदाता पहचान पत्र और फोटो लेकर जाली रूप से सिम बेचने का आरोप साबित हुआ है.

दोनों को षड्यंत्र के आरोप में जेल भेज दिया गया. अन्य को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया. विदित हो कि स्कूली छात्र धनंजय कुमार का चार दिन पूर्व केएसएस कॉलेज के निकट से अपहरण कर लिया गया था. दो रोज पूर्व बिलौरी पंचायत के ओफापुर बहियार पुल के नीचे चेहरे पर तेजाब छिड़क कर हत्या कर दी गयी थी. बोरा में बंद लाश पुलिस ने बरामद की थी. इसको लेकर मुहल्लेवासियों ने थाना चौक पर चार घंटे तक सड़क जाम रखा था. पुलिस ने उस दिन धनंजय के हत्यारे की खोज में आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया था. आरक्षी अधीक्षक की निगरानी में घंटों पूछताछ की. पूछताछ के क्रम में कई सुराग मिले और मो मौसम पिता मो सलीम पुरानी बाजार छोटी दरगाह निवासी और राजेश कुमार पिता तरुण कुमार नया बाजार को जेल भेज दिया गया है. पुलिस आगे की जांच-पड़ताल कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन