ePaper

जरूरतमंद लाभार्थियों के हित में संवेदनशीलता से करें काम

Updated at : 12 Dec 2025 7:46 PM (IST)
विज्ञापन
जरूरतमंद लाभार्थियों के हित में  संवेदनशीलता से करें काम

जिला पदाधिकारी विशाल राज के निर्देश पर महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र पदाधिकारी अनिल कुमार मंडल की अध्यक्षता में बैठक की गयी

विज्ञापन

किशनगंज जिला पदाधिकारी विशाल राज के निर्देश पर महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र पदाधिकारी अनिल कुमार मंडल की अध्यक्षता में बैठक की गयी. बैठक समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में उद्योग विभाग द्वारा संचालित की गयी. बैठक में महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र पदाधिकारी के द्वारा लक्ष्य से काफी पीछे रहने वाले बैंकों से अगले माह की मीटिंग से पहले लक्ष्य को प्राप्त करने का निर्देश दिया गया. गौरतलब हैं कि पीएमईजीपी वित्तीय वर्ष 2025-26 में लक्ष्य 71 निर्धारित किया गया है जिसमें 32 सेंक्शन्ड, 72 मार्जिन मनी का दावा एवं 56 डिसबर्स्ड किया गया है. पीएमएफएमई वित्तीय वर्ष 2025-26 में लक्ष्य 138 निर्धारित किया गया है जिसमें 85 सेंक्शन्ड, एवं 47 डिसबर्स्ड किया गया है. पीएम विश्वकर्म योजना के अंतर्गत बैंक द्वारा स्टेज 2 में लंबित आवेदन पत्र 127 है एवं स्टेज 2 से 3 में अग्रसारित आवेदन पत्र 5243 है, जन शिक्षण संस्थान किशनगंज द्वारा 1358 लाभुकों को प्रशिक्षण दिया गया. पीएम विश्वकर्म योजना के अंतर्गत बैंक द्वारा ऋण स्वीकृत लाभुकों की कुल संख्या 366 है साथ ही इसमें बैंक द्वारा 357.82 लाख की राशि की स्वीकृति दी गई है जिसमें बैंक के द्वारा भुगतान किए गए लाभुकों की संख्या 293 तथा बैंक द्वारा भुगतान की गई राशि 285.52 लाख है. बिहार लघु उद्यमी योजना 2023-24 एवं 2024-25 में प्रथम किस्त प्राप्त लाभुकों की संख्या 554 एवं 995 कुल मिलाकर 1549 रहा है एवं वित्तीय वर्ष 2023- 24 में द्वितीय किस्त प्राप्त लाभुकों की संख्या 431 है एवं वित्तीय वर्ष 2024-25 में द्वितीय किस्त प्राप्त लाभुकों की संख्या शून्य है. वित्तीय वर्ष 2023- 24 में तृतीय किस्त प्राप्त लाभुकों की संख्या 116 है एवं वित्तीय वर्ष 2024-25 में तृतीय किस्त प्राप्त लाभुकों की संख्या शून्य है. मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति उद्यमी, अति पिछड़ा वर्ग, महिला, युवा एवं अल्पसंख्यक उद्यमी योजना के द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में चयनित लाभुकों की कुल संख्या 145 है जिसमें प्रथम किस्त प्राप्त लाभकों की संख्या 142 है एवं द्वितीय किस्त प्राप्त लाभुकों की कुल संख्या 59 एवं तृतीय किस्त प्राप्त लाभुकों की संख्या 05 है. बैठक में महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र द्वारा जानकारी दी गई कि किशनगंज जिला रिकवरी के मामले में प्रदेश में दूसरा स्थान पर है और वर्तमान में जिले की रिकवरी दर 31 प्रतिशत है. एलडीएम ने बैठक में प्रत्येक बैंक द्वारा लक्ष्यों की प्राप्ति, ऋण वितरण की प्रगति तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की क्रमवार विस्तृत समीक्षा की गई. उन्होंने सभी बैंक प्रतिनिधियों को निर्देश देते हुए कहा कि आप सभी कार्य तो करते हैं, लेकिन आवश्यकता इस बात की है कि वास्तव में डिसर्वर्स एवं जरूरतमंद लाभार्थियों के हित में अधिक संवेदनशीलता के साथ कार्य करें, ताकि योजनाओं का लाभ सही व्यक्तियों तक प्रभावी रूप से पहुंच सके. महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र पदाधिकारी ने सभी लंबित आवेदन के मामलों को जल्द से जल्द निष्पादित करने का निदेश दिया गया. बैठक में महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र अनिल कुमार मंडल, एलडीएम एवं अन्य बैंक के कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन