सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों को सतर्क रहने का दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संभावित दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं

विज्ञापन

गृहमंत्री अमित साह के संभावित दौरे को लेकर आईजी व एसपी ने किया सीमा क्षेत्र का निरीक्षण गलगलिया केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संभावित दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं. इसी क्रम में शनिवार को आईजी विवेकानंद व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने इंडो–नेपाल सीमा पर स्थित गलगलिया के भातगांव इंडो- नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान एसएसबी 41वीं बटालियन के कमांडेंट योगेश सिंह सहित जिला प्रशासनिक अधिकारियों ने भातगांव बीओपी में सीमा सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन नियंत्रण, सुरक्षा चेक पोस्ट, सड़कों की स्थिति तथा संभावित कार्यक्रम स्थल तक पहुंच मार्गों का जायजा लिया. अधिकारियों ने सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए और आपसी समन्वय को और मजबूत करने पर जोर दिया. गृह मंत्री के संभावित दौरे को लेकर सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है. सुरक्षा, यातायात और लॉजिस्टिक व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चूक न हो, इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं. सीमा क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं तथा खुफिया सूचनाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है. निरीक्षण के दौरान स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी के अलावे एसडीपीओ-टू मंगलेश कुमार, गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन