ग्रामीण विकास की राह में बैंकिंग सुविधाएं होंगी मजबूत, समन्वय सम्मेलन में बनी रणनीति
दीप प्रज्वलित करते बैंक अधिकारी व जनप्रतिनिधि | Prabhat Khabar Network
किशनगंज में बिहार ग्रामीण बैंक द्वारा आयोजित समन्वय सम्मेलन में बैंकिंग सुविधाओं और विकास योजनाओं को आम लोगों तक पहुँचाने पर विशेष चर्चा की गई।
किशनगंज : बिहार ग्रामीण बैंक की ओर से सहकारिता आधारित राज व्यवस्था एवं समृद्ध बिहार के निर्माण के उद्देश्य से शहर के खगड़ा स्थित सम्राट अशोक भवन में ‘समन्वय सम्मेलन’ का आयोजन किया गया. सम्मेलन में जिले के जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, किसान समूहों, महिला समूहों, सहकारी समितियों, ग्रामीण उद्यमियों, बैंक अधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया.
आपके शहर में
दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया उद्घाटन
कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक कन्हैया कुमार झा सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य पंचायतों और ग्रामीण संस्थाओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारना है.
सस्ती दर पर ऋण उपलब्ध कराने की जानकारी
कन्हैया कुमार झा ने बताया कि बिहार ग्रामीण बैंक की ओर से सस्ती दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है. इसके अलावा कई अन्य योजनाएं भी संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना सम्मेलन का प्रमुख उद्देश्य है. उन्होंने बैंकिंग सुविधा से वंचित लोगों को बैंक से जुड़ने की अपील की.
जनप्रतिनिधियों और ग्राहकों को किया सम्मानित
सम्मेलन के दौरान बैंकिंग सुविधाओं और ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई. इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्राहकों को अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया. आयोजन में बैंक अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण प्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए