कार से 59 लीटर बियर बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

जिले में शराब तस्करों और मद्यपान करने वालों के खिलाफ उत्पाद विभाग का कड़ा अभियान जारी है

विज्ञापन

किशनगंज जिले में शराब तस्करों और मद्यपान करने वालों के खिलाफ उत्पाद विभाग का कड़ा अभियान जारी है. इसी कड़ी में उत्पाद विभाग ने गलगलिया चेकपोस्ट पर सघन तलाशी अभियान के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की है. उत्पाद विभाग के सहायक अवर निरीक्षक अभिमन्यु कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान एक संदिग्ध सफेद रंग की कार को रोका गया. कार की गहन तलाशी लेने पर उसके भीतर से 59 लीटर विदेशी बियर बरामद की गई. मौके से उत्पाद विभाग की टीम ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान छोटू कुमार और सचिन कुमार के रूप में हुई है. दोनों आरोपित मुजफ्फरपुर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं. पूछताछ में यह बात सामने आई कि तस्कर पश्चिम बंगाल से बियर की इस बड़ी खेप को लेकर मुजफ्फरपुर जाने की फिराक में थे. सहायक अवर निरीक्षक अभिमन्यु कुमार सिंह ने बताया कि शराब बंदी कानून का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. पकड़े गए दोनों तस्करों का सदर अस्पताल में मेडिकल चेकअप कराया गया है. इसके बाद मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन