इंटेलिजेंस कलेक्शन को सुदृढ़ करने को ले बनाये व्हाट्सएप ग्रुप : डीएम

Published by : AWADHESH KUMAR Updated At : 21 Feb 2026 8:00 PM

विज्ञापन

मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, समन्वय व आसूचना तंत्र को सुदृढ़ करने के लिए एनकोर्ड की बैठक डीएम विशाल राज व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में गई

विज्ञापन

डीएम व एसपी ने किया संयुक्त समीक्षा बैठक किशनगंज मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, समन्वय व आसूचना तंत्र को सुदृढ़ करने के लिए एनकोर्ड की बैठक डीएम विशाल राज व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में गई. इसमें आसूचना का आदान–प्रदान, मादक पदार्थों की स्मगलिंग के प्रमुख रूट, स्मगलिंग के तरीके, जिले में प्रचलित मादक पदार्थों के प्रकार, स्मगलरों से संबंधित सूचनाएं, नशामुक्ति केन्द्रों की अद्यतन स्थिति सहित अन्य विषयों पर विचार–विमर्श किया गया. इसके अतिरिक्त, जब्त किए जाने वाले पदार्थों से संबंधित व्यावहारिक समस्याओं, आपसी समन्वय तथा रिकवरी रिपोर्ट की समीक्षा की गई. जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि विगत एक वर्ष की विस्तृत रिकवरी रिपोर्ट तैयार की जाए. साथ ही इंटेलिजेंस कलेक्शन को सुदृढ़ करने हेतु शहरी क्षेत्रों सहित विभिन्न स्तरों पर व्हाट्सएप ग्रुप एवं अन्य माध्यमों से आपसी समन्वय स्थापित करने तथा इससे संबंधित एक मानक संचालन प्रक्रिया तैयार करने पर भी चर्चा की गई. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े पुलिस अधीक्षक ने कहा कि विभिन्न एजेंसियों से प्राप्त इनपुट को साझा करने से कार्रवाई की प्रभावशीलता बढ़ेगी. बैठक में नारकोटिक्स गांजा एवं केमिकल ड्रग्स (सुखा नशा) से संबंधित विषयों, किशनगंज तक पहुंचने वाले रूट, अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के सहयोग से बेहतर समन्वय, इंटेलिजेंस आधारित कार्रवाई तथा वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से समन्वय स्थापित करने के संबंध में भी चर्चा की गई. बैठक में अपर समाहर्ता अमरेंद्र कुमार पंकज, अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे, जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी भी बैठक में सम्मिलित हुए.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन