वीरेंद्र प्रसाद सिंह बने जदयू प्रखंड अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

बरचौंदी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि वीरेंद्र प्रसाद सिंह को जदयू का प्रखंड अध्यक्ष चुन लिया गया

विज्ञापन

ठाकुरगंज बरचौंदी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि वीरेंद्र प्रसाद सिंह को जदयू का प्रखंड अध्यक्ष चुन लिया गया. इस दौरान कार्यक्रम में ठाकुरगंज विधायक गोपाल अग्रवाल, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सत्य प्रकाश, जिला पर्यवेक्षक सुनील चंद्रवंशी, प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी मोहम्मद निजामुद्दीन, प्रखंड पर्यवेक्षक अशोक कुमार, जिला अध्यक्ष फिरोज अंजुम, कार्यकारी जिला अध्यक्ष फैसल रहमान, कार्यालय प्रभारी रियाज अहमद, तकनीकी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बांके बिहारी, विष्णु कांत झा, विधायक प्रतिनिधि सिराजुद्दीन, नगर मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल, जिला परिषद प्रतिनिधि अहमद हुसैन, नगर अध्यक्ष हबीबुर रहमान, निरंजन कुमार, मंसूर आलम, करण सिंह, दिघलबैंक प्रखंड से विधायक प्रतिनिधि विजय सिंह, टोडरमल सिंह, मोहन सिंह, विजय यादव समेत सैकड़ों जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे. इस अवसर पर विधायक गोपाल अग्रवाल ने नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि वीरेंद्र प्रसाद सिंह एक जमीनी कार्यकर्ता हैं और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा सर्वविदित है. नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन