टॉप-10 की सूची में शामिल इनामी बदमाश नकी अनवर गिरफ्तार
Updated at : 05 Feb 2026 7:55 PM (IST)
विज्ञापन

टॉप-10 की सूची में शामिल इनामी बदमाश नकी अनवर गिरफ्तार
विज्ञापन
वर्ष 2024 से चल रहा था फरार, लूट सहित कई संगीन मामलों में पुलिस को थी तलाश
किशनगंज. जिला पुलिस व एसटीएफ की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल एक शातिर अंतरजिला इनामी बदमाश को बुधवार की रात गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार बदमाश नकी अनवर उर्फ जकी, कोचाधामन के रानी क्षेत्र का निवासी है. इसकी गिरफ्तारी सदर थाना क्षेत्र से सुनिश्चित की गयी है.एसपी ने दी जानकारी : चकमा देने में माहिर था आरोपित
गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि नकी अनवर जिले का चिह्नित टॉप-10 इनामी बदमाश था. इसके विरुद्ध विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस लंबे समय से इसकी गिरफ्तारी के लिए जाल बिछा रही थी, लेकिन वह बार-बार पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल हो जाता था. बुधवार की रात पुलिस को उसके छिपने के ठिकाने की सटीक सूचना मिली थी.एसटीएफ व जिला पुलिस की संयुक्त छापेमारी
सूचना मिलते ही एसपी संतोष कुमार के निर्देशन में गठित टीम व पूर्णिया एसटीएफ ने संयुक्त रूप से सदर थाना क्षेत्र में छापेमारी की. पुलिस को देखते ही आरोपित ने भागने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया. गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ किशनगंज सदर थाना, बहादुरगंज व गर्वनडांगा थाना समेत अन्य थानों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं.लूट की घटनाओं में था शामिल
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, यह शातिर अपराधी वर्ष 2024 से ही फरार चल रहा था. विशेष रूप से 20 जुलाई को बहादुरगंज थाना क्षेत्र में जयंतो बर्मन से सब्जी लदी गाड़ी व नकदी लूट की घटना में इसकी संलिप्तता सामने आयी थी. तब से ही किशनगंज पुलिस व एसटीएफ इसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी.इस महत्वपूर्ण सफलता में एसटीएफ पूर्णिया की टीम के साथ बहादुरगंज थानाध्यक्ष संदीप कुमार व तकनीकी शाखा के प्रमोद कुमार मुख्य रूप से शामिल थे. पुलिस अब आरोपित से पूछताछ कर उसके गिरोह के अन्य सदस्यों और भावी योजनाओं का पता लगाने में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




