टेढ़ागाछ में भारत-नेपाल सीमा पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, एसएसबी ने निकाली जागरूकता रैली

Updated:
विज्ञापन

फोटो- तिरंगा रैली में शामिल स्कूली बच्चे | Prabhat Khabar Network

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली और देशभक्ति का संदेश दिया।

विज्ञापन

Kishanganj News: किशनगंज. स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के अवसर पर ‘वंदे मातरम्’ थीम एवं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सोमवार को टेढ़ागाछ के भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए. सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 12वीं वाहिनी मुख्यालय से प्राप्त निर्देश के आलोक में ‘ई’ समवाय माफीटोला और सीमा चौकी फतेहपुर के कार्यक्षेत्र में स्थित विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित हुए. इसमें स्कूली बच्चों, शिक्षकों और एसएसबी जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

स्कूली बच्चों और एसएसबी जवानों ने गाया ‘वंदे मातरम्’

मध्य विद्यालय आदिवासी टोला फुलवारी, भोरहा तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय फतेहपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और एसएसबी जवानों ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया. इस दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत नजर आया.

जागरूकता रैली निकालकर दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश

वंदे मातरम् गायन के बाद विद्यार्थियों और एसएसबी जवानों की सहभागिता से जागरूकता रैली निकाली गई. रैली के माध्यम से सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व, राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति जागरूक किया गया.

घर-घर तिरंगा फहराने की अपील

एसएसबी अधिकारियों ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में ऐसे आयोजनों का उद्देश्य बच्चों और ग्रामीणों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ाना है. अधिकारियों ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने की अपील की.

बच्चों में दिखा विशेष उत्साह

कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों के साथ एसएसबी अधिकारियों एवं जवानों ने सक्रिय भागीदारी निभाई. आयोजन को लेकर छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह देखा गया. बच्चों ने पूरे जोश के साथ रैली में हिस्सा लिया और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया.

एसएसबी अधिकारी और शिक्षक रहे मौजूद

Kishanganj News: कार्यक्रम में ‘ई’ समवाय के समवाय प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार सिंह, सीमा चौकी फतेहपुर प्रभारी उप निरीक्षक अदाहरी लोसा, सहायक उप निरीक्षक जयंता कुमार सिंघा, आरक्षी/सामान्य गौरव कुमार मंडल सहित एसएसबी के जवान मौजूद रहे. मध्य विद्यालय आदिवासी टोला फुलवारी की ओर से प्रधानाध्यापक प्रशांत कुमार दास, शिक्षिका मंजरी बेगम सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने सहभागिता निभाई.


विज्ञापन
गौरव कुमार

लेखक के बारे में

By गौरव कुमार

गौरव कुमार प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन