ठाकुरगंज के स्कूल में पेंटिंग प्रतियोगिता, बच्चों ने चित्रकारी से उकेरी देशभक्ति

Updated:
विज्ञापन

फोटो- मध्य विद्यालय गोथरा में आयोजित प्रतियोगिता | Prabhat Khabar Network

ठाकुरगंज के एक स्कूल में 'हर घर तिरंगा–2026' अभियान के तहत एक पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. छात्र-छात्राओं ने उत्साह से भाग लेकर तिरंगे के महत्व, देशप्रेम और राष्ट्रीय गौरव को अपनी कला से जीवंत किया. यह गतिविधि स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभक्ति का माहौल बनाने में सहायक रही.

विज्ञापन

Har Ghar Tiranga: ठाकुरगंज (किशनगंज). ‘हर घर तिरंगा–2026’ अभियान के तहत सोमवार को विद्यालय में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और तिरंगे के महत्व के साथ भारत की एकता, देशप्रेम और राष्ट्रीय गौरव से जुड़े विभिन्न चित्र बनाए. बच्चों ने अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से कागज पर उतारा.

चित्रों में दिखी देशप्रेम की झलक

प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने तिरंगे को केंद्र में रखते हुए विभिन्न चित्र बनाए. कई चित्रों में राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और भारत के गौरव को दर्शाया गया. प्रतियोगिता के बाद विद्यार्थियों ने अपनी बनाई पेंटिंग हाथों में लेकर सामूहिक तस्वीर भी खिंचवाई. इस दौरान बच्चों के चेहरे पर खासा उत्साह नजर आया.

विद्यालय में बना देशभक्ति का माहौल

स्वतंत्रता दिवस से पहले आयोजित इस गतिविधि से विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया. विद्यार्थियों ने तिरंगे से जुड़े चित्रों के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशप्रेम की भावना व्यक्त की. शिक्षकों ने भी बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व और उसके सम्मान के बारे में जानकारी दी.

10 से 17 अगस्त तक होंगी विभिन्न गतिविधियां

बिहार शिक्षा परियोजना की ओर से जारी निर्देश के अनुसार ‘हर घर तिरंगा–2026’ अभियान के तहत 10 से 17 अगस्त तक विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जानी हैं. 10 अगस्त को पेंटिंग प्रतियोगिता के बाद 11 अगस्त को भाषण प्रतियोगिता और 12 अगस्त को रंगोली प्रतियोगिता आयोजित होगी.

निबंध, तिरंगा राखी और प्रभात फेरी का भी आयोजन

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 13 अगस्त को निबंध एवं तिरंगा राखी प्रतियोगिता, 14 अगस्त को प्रभात फेरी और तिरंगा यात्रा, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह तथा 17 अगस्त को नुक्कड़-नाटक आयोजित किया जाना है. इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा.

तिरंगे के साथ सेल्फी लेने के लिए भी करेंगे प्रेरित

Har Ghar Tiranga: विद्यालयों को आयोजित कार्यक्रमों की फोटो और वीडियो उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. साथ ही विद्यार्थियों को अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने और तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर निर्धारित वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए प्रेरित करने को कहा गया है.


विज्ञापन
बच्छराज

लेखक के बारे में

By बच्छराज

बच्छराज प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. ठाकुरगंज (किशनगंज) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन