पांच महीने में ही फटी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क
Published by :AWADHESH KUMAR
Published at :15 Mar 2026 7:15 PM (IST)
विज्ञापन

पांच महीने में ही फटी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क
विज्ञापन
सड़क निर्माण में घटिया सामग्री व अनियमितताओं का आरोप
पोठिया. पोठिया प्रखंड के भोटाथाना पंचायत स्थित सत्बोलिया गांव में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत केटीटीजी आरसीडी रोड से भोटाथाना आरसीडी रोड तक बनायी गयी सड़क महज पांच महीने में बीच से फट गयी है. इस सड़क की कुल लंबाई 6.9250 किलोमीटर व निर्माण लागत 434.80687 लाख रुपये थी. सड़क निर्माण कार्य 30 अक्टूबर 2024 से 29 अक्टूबर 2025 तक चलाया गया था. स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए विरोध जताया है. समाजसेवी सह पूर्व विधायक ने विभाग से शिकायत कर निष्पक्ष जांच की मांग की है. समाजसेवी देवानंद ठाकुर, मुमताज़ आलम, मो गुफरान आलम सहित दर्जनों लोगों ने संवेदक के कार्य पर सवाल उठाए. गुफरान आलम ने कहा कि सड़क बनने के पांच महीने बाद ही फट गयी, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठते हैं. भोटाथाना पंचायत के मुखिया मरगूब आलम ने भी सड़क की ढलाई केवल चार इंच करने व डीपीआर में अनियमितताओं का आरोप लगाया. उन्होंने मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य की दोबारा निष्पक्ष जांच करायी जाए व दोषियों पर कार्रवाई की जाए.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










