टीसीसी सीनियर टीम पहुंची सेमीफइनल में, शाहवाज बने मैन ऑफ़ द मैच

Updated at : 09 Feb 2025 7:20 PM (IST)
विज्ञापन
टीसीसी सीनियर टीम पहुंची  सेमीफइनल में, शाहवाज बने मैन ऑफ़ द मैच

बजाज एकादश क़ो बल्लेबाजी दिया. पहले पारी मे बजाज एकादश ने बीस ओवर मे 6 विकेट खोकर 203 रन बनाये

विज्ञापन

ठाकुरगंज ठाकुरगंज मे आयोजित जहांगीर आलम मेमोरियल न्यू ईयर चैलेंजर ट्रॉफी का तीसरा क़्वार्टर फाइनल मैच टीसीसी सीनियर ठाकुरगंज औऱ बजाज एकादश ठाकुरगंज के बीच खेला गया. मैच मे टीसीसी सीनियर टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण चुना औऱ बजाज एकादश क़ो बल्लेबाजी दिया. पहले पारी मे बजाज एकादश ने बीस ओवर मे 6 विकेट खोकर 203 रन बनाये. इनके बल्लेबाज विपिन ने 60 रन बनाये औऱ अबरार ने 46 रन बनाकर नाबाद रहे. टीसीसी के गेंदबाज नूरी औऱ जीत मंडल व शहवाज ने दो दो विकेट लिए. टीसीसी सीनियर क़ो बीस ओवर मे 204 रन का लक्ष्य मिला. दूसरी पारी मे टीसीसी सीनियर टीम 19.4 ओवर मे नौ विकेट खोकर 205 रन बनाये औऱ एक विकेट से जीतकर सेमीफइनल मे पहुंची. इनके बल्लेबाज ऋतिक 58 रन सुधीर 33रन शाहवाज 19 रन बनाये. बजाज एकादश के गेंदबाज अबरार 5 विकेट व रोकी दो विकेट लिए. मैन ऑफ़ द मैच शाहवाज बने जो 19 रन व दो विकेट लेकर टीम क़ो जिताया. मैच मे अंपायर अनिल साह नसीम अख्तर थर्ड अंपायर प्रेम चौधरी, रेफरी रोहित जायसवाल, स्कोरर विशाल चौधरी, आजम अली, कमेंटेटर सुनील सहनी, राहुल मिश्रा, अनुभव गोस्वामी थे. मैच क़ो सफल बनाने में अध्यक्ष कन्हैया लाल महतो, उपाध्यक्ष रोहित जायसवाल, संयोजक अमित सिन्हा, अरविंद झा, शांतनु मंडल, अमरजीत चौधरी, प्रेम चौधरी, बिट्टू साह, संतोष झा, मो वसी, सुशांतो साहा, दुर्गा साह, सूरज चौधरी, विकास दे, बिक्की कामती आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन