शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भपात कराने का आरोप; युवक समेत सात पर केस दर्ज

Updated:
विज्ञापन
नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व गर्भपात कराने का आरोप

किशनगंज में एक नाबालिग लड़की की शिकायत पर बड़ा मामला सामने आया है. शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और जबरन गर्भपात कराने के आरोप में एक युवक समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Crime News: किशनगंज. महिला थाना में शनिवार को एक नाबालिग लड़की की शिकायत पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गर्भपात कराने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने पोठिया थाना क्षेत्र के एक युवक समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है.

मोबाइल पर बातचीत के बाद शादी का झांसा देने का आरोप

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पोठिया थाना क्षेत्र निवासी मेराज आलम की नाबालिग लड़की से मोबाइल पर बातचीत हुई. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने शादी का वादा कर उसका विश्वास जीता और इसी बहाने कई बार उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए. इस दौरान वह गर्भवती हो गयी.

निकाह का भरोसा देकर गर्भपात कराने का आरोप

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि जब उसने शादी की बात कही तो आरोपी युवक, उसके पिता तथा अन्य परिजनों ने उसे पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर बुलाया. वहां निकाह कराने का भरोसा देकर उसका गर्भपात करा दिया गया. इसके बाद आरोपी पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया.

घर पहुंचने पर दुर्व्यवहार का भी आरोप

प्राथमिकी में यह भी उल्लेख किया गया है कि 21 जुलाई को पीड़िता अपने परिजनों के साथ आरोपी के घर पहुंची थी. वहां आरोपी युवक और उसके परिजनों ने कथित रूप से दुर्व्यवहार किया तथा धमकी देकर भगा दिया.

सात लोगों पर प्राथमिकी, जांच शुरू

महिला थाना पुलिस ने आरोपी युवक सहित सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है. मामले की जांच की जिम्मेदारी महिला थाना की पुलिस पदाधिकारी अवर निरीक्षक सिमरन भारती को सौंपी गयी है.

क्या बोलीं थानाध्यक्ष

Crime News: महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.


विज्ञापन
गौरव कुमार

लेखक के बारे में

By गौरव कुमार

गौरव कुमार प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन