श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का 28 वां महोत्सव पर शहर में निकला निशान यात्रा

Updated at : 08 Feb 2025 9:12 PM (IST)
विज्ञापन
श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का 28 वां महोत्सव पर शहर में निकला निशान यात्रा

श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का 28 वा महोत्सव शनिवार को शहर में निशान यात्रा के साथ प्रारंभ हो गया. शहर के रेलवे स्टेशन हनुमान मंदिर परिसर से भव्य निशान सह शोभायात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

जय श्री श्याम के जयकारे से गूंजायमान हुआ शहर रेलवे स्टेशन हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुआ निशान यात्रा किशनगंज.श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का 28 वा महोत्सव शनिवार को शहर में निशान यात्रा के साथ प्रारंभ हो गया. शहर के रेलवे स्टेशन हनुमान मंदिर परिसर से भव्य निशान सह शोभायात्रा निकाली गयी. शहर के मुख्य मुख्य मार्गो का भ्रमण करते हुए तेघरिया स्थित श्री श्याम मंदिर पहुंचकर संपन्न हुआ. इस दौरान जय श्री श्याम के जयकारे से शहर गुंजायमान हो उठा. भक्तिमय भजनों के साथ सैकड़ों की संख्या में श्याम प्रेमी महिला एवं पुरुष भक्तों ने बड़े उत्साह के साथ शोभायात्रा का हिस्सा बने. हाथों में निशान लिए जय श्री श्याम का जयकारा लगाते हुए मुख्य मुख्य मार्गों से गुजर रहे थे. निशान यात्रा में रथ पर सजा बाबा का भव्य दरबार आकर्षण का केंद्र बना. वही दोपहर के बाद श्री श्याम मंदिर में विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा श्याम की पूजा अर्चना की गई. बाबा का ज्योत दरबार सजाया गया था. जहां शाम में पंक्ति में लगकर भक्तों ने ज्योत लिया. ज्योत लेने के लिए लोग कतार में लगे रहे. इस अवसर पर छप्पन भोग, इत्र वर्षा, अखंड ज्योत, भव्य दरबार एवं बाबा का अलौकिक श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर भजन संध्या का भी आयोजन किया गया जिसमें कोलकाता दिल्ली एवं बरेली की भजन कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी. भक्तिमय भजनों के सागर में भक्त देर रात तक गोता लगाते रहे. वहीं दूसरे दिन 9 फरवरी को दिन के 10 बजे बाबा को छप्पन भोग लगेगा. इसके बाद भजन, नृत्य नाटिका एवं पुष्प एवं होली का धमाल किया जाएगा. निशान सह शोभा यात्रा में में श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने बढ़कर हिस्सा लिया. आयोजन को सफल बनाने में सभी भक्त पूरे भक्ति एवं उत्साह के साथ जुटे हुए है. श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट के लोगों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रीश्याम प्रभु खाटू वाले का महोत्सव बड़े ही धूमधाम से एवं भव्य तरीके से मनाया जा रहा है. शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल थे. l

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन