शिवरात्रि को ले भव्य तरीके से सजाये गये हैं शिवालय

Updated at : 25 Feb 2025 9:19 PM (IST)
विज्ञापन
शिवरात्रि को ले भव्य तरीके से सजाये गये हैं शिवालय

शिवरात्रि पर्व को लेकर शहर के भूतनाथ गौशाला शिवमंदिर, मनोरंजन क्लब शिव मंदिर, थिरानि धर्मशाला मंदिर, धर्मगंज शिवमंदिर सहित शहर व प्रखंड के शिवमंदिरों को रंग रोगन कर फूलों से सजाया गया है.

विज्ञापन

किशनगंज. शिवरात्रि पर्व को लेकर बुधवार को शिवालयों को भव्य रूप से सजाया गया है और पूजा अर्चना के लिए विशेष इंतेजाम किए गए है. शिवरात्रि पर्व को लेकर शहर के भूतनाथ गौशाला शिवमंदिर, मनोरंजन क्लब शिव मंदिर, थिरानि धर्मशाला मंदिर, धर्मगंज शिवमंदिर सहित शहर व प्रखंड के शिवमंदिरों को रंग रोगन कर फूलों से सजाया गया है. शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक के लिए उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए विशेष इंतेजाम किए गए है. कई प्रमुख मंदिरों में बैरिकेड भी लगाया गया है ताकि कतारबद्ध होकर भक्त जलाभिषेक कर सके. शहर में कई मंदिरों में इसबार भी बड़े ही धूमधाम से शिव पार्वती के विवाह का आयोजन होगा और शिवबारात भी निकाली जाएगी. वहीं जिला प्रशासन द्वारा भी शिवरात्रि को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इन्तेजाम किए गए है. कई जगहों पर पुलिस बल की भी तैनाती की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन