ePaper

Simple Makar Sankranti Rangoli: मकर संक्रांति पर घर के आंगन को सजाने के लिए बेस्ट है ये डिजाइन, बनाएं कम समय में शानदार रंगोली

Updated at : 14 Jan 2026 11:49 AM (IST)
विज्ञापन
Simple Makar Sankranti Rangoli

सिंपल रंगोली डिजाइन (Image-Gemini)

Simple Makar Sankranti Rangoli: मकर संक्रांति के खास मौके पर घर के आंगन को सजाने के लिए बेस्ट है ये सिंपल और शानदार रंगोली डिजाइन. यहां देखें कम समय में बनने वाले बेस्ट और आसान रंगोली डिजाइन आइडियाज.

विज्ञापन

Simple Makar Sankranti Rangoli: अगर आप मकर संक्रांति के मौके पर घर को सजाने के लिए आसान रंगोली डिजाइन बनाना चाह रही हैं तो इस रंगोली डिजाइन से आपको बेस्ट आइडियाज मिल जाएंगे. यहां बताए जा रहे रंगोली डिजाइन को बना कर आप अपने घर की रौनक को बढ़ा सकती हैं. ये डिजाइन दिखने में काफी खूबसूरत लगते हैं और बहुत सिंपल होने की वजह से इसे बनाने में समय भी नहीं लगता है. यानी इसे बनाना बहुत आसान है.

छलनी वाली रंगोली

किचन की छलनी का इस्तेमाल करके आप शानदार रंगोली डिजाइन कर सकते हैं. ये रंगोली दिखने में काफी आकर्षक लगते हैं. यह डिजाइन बहुत सिंपल और सुंदर दिखता है.

फूलों वाली रंगोली

मकर संक्रांति के मौके पर आप घर-आंगन को सजाने के लिए फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस रंगोली के बीच में आप एक बड़ा दीया रख कर उसके चारों तरफ फूलों के गोल घेरे बनाएं सकते हैं. इसे बनाने के लिए आम के पत्तों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें: Rangoli Designs for Makar Sankranti: आपके घर-आंगन में लगेंगे चार चांद, मकर संक्रांति पर बनाएं ये खूबसूरत रंगोली डिजाइन

सूर्य देव वाली रंगोली

मकर संक्रांति  के मौके पर रंगोली बनाने के लिए रंग-बिरंगी सूर्य देव वाला रंगोली पैटर्न काफी लोकप्रिय है. इस मौके पर आप रंगोली में सूर्य के उत्तरायण होने के प्रतीक के रूप में उगते सूरज की आकृति को बना सकते है.

चूड़ियों वाली रंगोली

आप चाहें तो घर की चूड़ियों की मदद से खूबसूरत रंगोली डिजाइन बना सकती हैं. इसे बनाने के लिए आप चूड़ियों को जमीन पर रख कर उसके अंदर और बाहर रंगों को भर कर सुंदर डिजाइन बना सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: Rangoli Design For Makar Sankranti: मकर संक्रांति पर घर के आंगन या मेन डोर पर बनाएं ये सुंदर रंगोली, इन डिजाइन को करें ट्राई

इसे भी पढ़ें: Makar Sankranti Rangoli Design: त्योहार की रौनक बढ़ाएं, मकर संक्रांति के मौके पर बनाएं ये रंगोली डिजाइन

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola