आसानी से हटाएं बैंगन की कड़वाहट, अपनाएं शेफ पंकज भदौरिया का तरीका

(Image-@masterchefpankajbhadouria )
बाजार से घर पर लाए बैंगन कई बार कड़वे निकल जाते हैं, जिससे खाने का स्वाद खराब हो जाता है.अगर आप भी इस बात से परेशान हैं, तो पंकज भदौरिया के इंस्टाग्राम हैंडल @masterchefpankajbhadouria में शेयर किया हैं बैंगन से कड़वाहट निकालने तरीका. जिसे आप इस्तेमाल कर सकते हैं.
हर घर की रसोई में बैंगन से जरूर आता है. बैंगन से कभी भरता, सब्जी, चोखा और भी कई सारी रेसिपी बनती हैं. ऐसे में कभी-कभी घर पर कुछ ऐसे बैंगन आ जाते हैं जिसमें बहुत कड़वाहट होता है. अक्सर ये भी देखा जाता है कि सब्जी बनाने में पूरी मेहनत लग जाती है, मसाले परफेक्ट होते हैं, लेकिन स्वाद में कड़वाहट आ जाती है, जो पूरे खाने का मजा खराब कर देती हैं. इस वजह से कई लोग बैंगन खाना पसंद नहीं करते हैं. ऐसे में अब आपको बैंगन में कड़वाहट होने के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं, आज हम इस आर्टिकल में फेमस शेफ पंकज भदौरिया की ऐसी टिप्स लेकर आए हैं, जिसका इस्तेमाल करके आप बैंगन की कड़वाहट घर पर आसानी से निकाल सकते हैं. अगर आप चाहते हैं कि घर पर बनाई बैंगन की सब्जी हर बार स्वाद में लाजवाब हो, तो ये तरीका जरूर अपनाएं.
बैंगन की कड़वाहट कैसे हटाएं?
बैंगन से कड़वाहट हटाने के लिए शेफ पंकज भदौरिया की ये आसान ट्रिक आपके लिए बेहद काम आने वाली है. आइए जानते हैं बैंगन की कड़वाहट घर पर निकालने का आसान तरीका.
सबसे पहले आप बैंगन को काटकर थोड़ा नमक डालकर 5 मिनट के लिए छोड़ दीजिए. बैंगन से पानी छोड़ने लगेगा. नमक बैंगन से कड़वाहट निकाल देता है.
अब बैंगन को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें, जिससे सारा नमक और कड़वाहट निकल जाए. इसके बाद इसे आप कपड़े से अच्छी तरह सुखाएं और फिर अपनी पसंद की किसी भी डिश में इस्तेमाल करें.
यह भी पढ़ें: Moong Palak Appe: ब्रेकफास्ट के लिए आसानी से तैयार करें मूंग पालक अप्पे, नोट करें स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी
यह भी पढ़ें: Mooli-Palak Patta Pakora: बरसात और ठंडी शाम में परफेक्ट, ट्राई करें मूली-पालक पत्ते के क्रिस्पी पकौड़े
यह भी पढ़ें: बाजार से लाना भूल जाएंगे, ट्राई करें ये चिप्स रेसिपी आइडियाज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




