Moong Palak Appe: ब्रेकफास्ट के लिए आसानी से तैयार करें मूंग पालक अप्पे, नोट करें स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी
Author Priya gupta
Updated:
विज्ञापन
मूंग पालक अप्पे (AI IMAGE)
Moong Palak Appe: मूंग दाल और पालक से बनाना है मजेदार नाश्ता तो इस आर्टिकल की मदद से बनाएं ब्रेकफास्ट के लिए स्वादिष्ट अप्पे.
विज्ञापन
Moong Palak Appe: अगर नाश्ते में बनाना चाहते हैं बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए कुछ स्पेशल तो आप मूंग पालक अप्पे तैयार कर सकते हैं. इसे बनाने में न ज्यादा तेल लगता है न ज्यादा मेहनत, बस कुछ सिंपल सामग्री से आप मूंग पालक अप्पे बना सकते हैं. आइए बताते हैं आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी.
विज्ञापन
मूंग पालक अप्पे बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- मूंग दाल – 1 कप (4–5 घंटे भिगोई हुई)
- पालक – 1 कप (बारीक कटी हुई)
- हरी मिर्च – 1–2 (स्वादानुसार)
- अदरक – 1 छोटा टुकड़ा
- जीरा – 1 छोटी चम्मच
- हींग – एक चुटकी
- नमक – स्वादानुसार
- इनो / फ्रूट साल्ट – 1 छोटा चम्मच
- पानी – आवश्यकतानुसार
- तेल – जरूरत अनुसार
मूंग पालक अप्पे बनाने की विधि क्या है?
- सबसे पहले आप मूंग दाल को 4-5 घंटे या रातभर पानी में भिगो दें. इसके बाद इसे अच्छे से पानी से धो लें.
- अब एक मिक्सर में भीगी हुई मूंग दाल, हरी मिर्च और अदरक डालकर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए दाल का महीन और स्मूथ बैटर बना लें.
- ध्यान रखें बैटर न ज्यादा पतला हो और न ज्यादा गाढ़ा. इसके बाद आप इस बैटर को एक बड़े बर्तन में निकाल लें. इसमें बारीक कटी हुई पालक डालें फिर जीरा, हींग और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिला लें.
- अब गैस पर अप्पे पैन रखें और धीमी आंच पर गरम करें. हर अप्पे पैन के खाने में हल्का तेल डालें.
- अब बैटर में इनो डालें और हल्के हाथ से एक बार मिला लें. इनो डालने के बाद बैटर को ज्यादा न चलाएं. अब तुरंत अप्पे पैन में तैयार हुए बैटर को डालें. इसे ढक्कन लगाकर अच्छे से पकने दें और फिर दूसरी तरफ से भी अप्पे को अच्छे से सुनहरे रंग होने तक सेंक लें.
- जब अप्पे दोनों तरफ से अच्छे से पक जाए तब आप गैस बंद कर दें.
- अब तैयार है आपका टेस्टी और गरमा-गरम मूंग पालक अप्पे. इसे आप हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व करके खाएं.
यह भी पढ़ें: Makai Pyaz Ka Chilla: ठंड में बनाना है जल्दी ब्रेकफास्ट, ट्राई करें स्वादिष्ट मकई प्याज का चीला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन