Makai Pyaz Ka Chilla: ठंड में बनाना है जल्दी ब्रेकफास्ट, ट्राई करें स्वादिष्ट मकई प्याज का चीला 

Updated:
विज्ञापन
Makai Pyaz Ka Chilla

Makai Pyaz Ka Chilla (AI image)

Makai Pyaz Ka Chilla: ठंड की वजह से नाश्ता जल्दी बनाना है तो इस आर्टिकल में बताई की मकई प्याज का चीला रेसिपी को घर पर बनाकर जरूर ट्राई करें.

विज्ञापन

Makai Pyaz Ka Chilla: सर्दियों में ठंड की वजह से कुछ ऐसा नाश्ता बनाने का मन करता है जो सबको पसंद आने के साथ बनाने में भी आसान हो. ऐसे में अगर आप भी नाश्ते में बनाने के लिए कुछ ऐसी ही रेसिपी खोज रहे हैं तो आप मकई प्याज का चीला तैयार कर सकते हैं. इसे बनाने में आपको मकई की दाने की नहीं, आटे की जरूरत होगी और ये जल्दी बनकर तैयार भी हो जाएगी. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल की मदद से सर्दियों में नाश्ते के लिए मकई प्याज का चीला बनाने की आसान रेसिपी. 

मकई प्याज का चीला बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • मक्की का आटा – 1 कप
  • प्याज (बारीक कटा हुआ) – 1 
  • हरी मिर्च (बारीक कटी) – 1
  • अदरक (कद्दूकस किया हुआ) – 1 छोटा चम्मच
  • हरा धनिया (बारीक कटा) – 2 चम्मच 
  • अजवाइन – आधा चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर  – आधा चम्मच 
  • हल्दी  – आधा चम्मच 
  • नमक – स्वादानुसार 
  • पानी – जरूरत अनुसार 
  • तेल – सेंकने के लिए 

मकई प्याज का चीला बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मक्की का आटा डालें. इसके बाद आप इसमें प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, अजवाइन, हल्दी, लाल मिर्च और स्वादानुसार नमक डाल दें. 
  • सारी सामग्री को अच्छे से मिक्स करके आप इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा घोल तैयार कर लें. 
  • अब आप गैस में तवा गर्म करें, इसके बाद तवा में हल्का तेल लगाएं और चीला का घोल चम्मच की मदद से तवा में डालकर गोल आकार में फैलाएं.  
  • धीमी आंच पर चीला को पकाएं एक तरफ चीला पक जाने के बाद आप इसमें हल्का तेल लगाकर दूसरी तरफ भी अच्छे से सेंक लें. 
  • इसी तरह आप सारे घोल से चीला तैयार करें. अब चीला बन जाने के बाद आप इसे एक प्लेट में निकाल लें. इसे आप दही, हरी चटनी या अपने पसंद की सब्जी के साथ गरमा-गरम सर्व करें. 
  • ये खाने में बहुत ही टेस्टी लगता है इसे आप घर पर बनाकर जरूर ट्राई करें. 

यह भी पढ़ें: Chana Dal-Pyaz Chilla: ब्रेकफास्ट में दें नया ट्विस्ट, ढोकला और वड़ा नहीं, बनाएं चना दाल-प्याज चीला 

यह भी पढ़ें: Lauki-Suji Chilla Recipe: सुबह की टेंशन खत्म, आज ही ट्राई करें झटपट बनने वाली लौकी-सूजी चीला की रेसिपी

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola